यूजीसी विवाद पर लेखक के बाद अब बाबा भी कूदे, कहा- 40 दिन के भीतर वापस लो कानून
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 29 Jan 2026 3:23 PM
UGC Controversy: जगद्गुरु परमहंस आचार्य की फोटो
UGC Controversy 2026: UGC के नए नियम पर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने पीएम मोदी से की अपील. उन्होंने कहा देश को बचा लीजिए. जगद्गुरु परमहंस आचार्य के अलावा भी अन्य धर्म गुरुओं ने इस मामले पर अपनी राय रखी है. आइए, विस्तार से जानते हैं.
UGC Controversy 2026: यूजीसी नए नियम को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. लेखक, शिक्षक और कवि के बाद अब धर्म गुरुओं ने भी इस मामले में टिपण्णी की है. जगद्गुरु परमहंस आचार्य से लेकर धीरेंद्र शास्त्री तक ने इस मामले पर अपनी राय रखी है.
जगद्गुरु ने कहा 40 दिन वापस लो UGC कानून
UGC के नए नियम पर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि या तो आप इसे वापस ले लीजिए नहीं तो मुझे इच्छामृत्यु की अनुमति दीजिए. सवर्णों के बच्चों को झूठा फंसाया जाएगा और झूठा फंसाने वाले पर कोई कार्रवाई भी नहीं होगी. इससे देश में अशांति फैलेगी. यूजीसी के नए नियम को वापल ले लीजिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. देश को बचा लीजिए. उन्होंने आगे कहा कि वे 40 दिन तक इंतजार करेंगे.
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा देश में असमानता नहीं समानता होनी चाहिए
विरोध और प्रदर्शन के बीच, धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) ने कहा कि सरकार हिंदुओं को बांटे नहीं, हम सब हिंदू एक हैं. कोई अगड़ा-पिछड़ा नहीं है.
इससे पहले इस मामले का कई लोग विरोध कर चुके हैं. कवि कुमार विश्वास, लेखक मनोज मुंतशिर ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपना दुख बताया. वहीं कुछ लोग इस मामले के सपोर्ट में भी उतरे. फेमस शिक्षक विजेंद्र चौहान ने लोगों से कहा कि ये नियम बिलकुल सही हैं. इसका विरोध करने की जरूरत नहीं है. यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूजीसी ने नए नियम 15 जनवरी 2026 से लागू किए गए थे. तब से इसका विरोध हो रहा है.
यह भी पढ़ें- मनोज मुंतशिर का छलका दर्द! कहा- एक बच्चे को खुश करने के लिए दूसरे को थप्पड़, काला कानून वापस लो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










