मनोज मुंतशिर का छलका दर्द! कहा- एक बच्चे को खुश करने के लिए दूसरे को थप्पड़, काला कानून वापस लो

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 28 Jan 2026 6:47 PM

विज्ञापन
यूजीसी नियम को लेकर मनोज मुंतशिर

Poet Manoj Muntashir On UGC Rules Controversy: एक X पोस्ट में मनोज मुंतशिर का दर्द छलका. उन्होंने UGC के नए नियम को काला कानून और एकतरफा बताया है. आइए, जानते हैं कि मनोज मुंतशिर कौन हैं और उन्होंने क्या कुछ कहा.

विज्ञापन

UGC Rules: यूजीसी के नए नियम को लेकर विवाद अब गहराता जा रहा है. वहीं अब इस मामले पर गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) का बड़ा स्टेटमेंट सामने आया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से UGC को वापस लेने की मांग की है और इसे काला कानून बताया है.

पीएम से UGC Rules को वापस लेने की लगाई गुहार

मनोज मुंतशिर ने X पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि अगर किसी बाग में एक पौधा छोटा रह गया तो इसका मतलब ये तो नहीं कि प्रोटेक्शन और इक्वालिटी के नाम पर बाकी पौधों को ऊपर से काट दिया जाएगा. आगे कहा कि अतीत का पन्ना बंद हो चुका है. 21वीं सदी के जिस दौर में हम जी रहे हैं ये जातियों के विदाई का समय है.

मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारतवासियों की तरफ से हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि हम सब के लिए आप पिता समान हैं. एक बच्चे को खुश करने के लिए दूसरे को बेवजह थप्पड़ मत मारिए.

आपकी ममता और स्नेह पर हम सभी का बराबर का अधिकार है. UGC का काला कानून वापस ले लीजिए. हमारी एकता को कमजोर होने से बचा लीजिए. अगर इस देश में जातियां जीत गई तो भारत हार जाएगा.

Who is Manoj Muntashir: कौन हैं मनोज मुंतशिर?

मनोज मुंतशिर एक फेमस गीतकार और कवि हैं. उन्होंने ‘तेरी मिट्टी’, ‘गलियां’ और ‘कौन तुझे’ जैसे सुपरहिट गानों के लिरिक्स दिए हैं. बॉलीवुड फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) की स्क्रिप्ट और संवाद भी मनोज मुंतशिर ने लिखा है. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई भी होमटाउन एचएएल (HAL) स्कूल कोरवा से हुई है. इसके बाद, उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की

यह भी पढ़ें- कोई भी किसी पर अत्याचार नहीं करेगा, UGC के नए नियम पर बोले शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola