Teacher Joining: बिना BEd बन सकेंगे इस सब्जेक्ट के टीचर, देखें शिक्षक भर्ती की नई गाइडलाइंस

Edited by Ravi Mallick
Updated:
विज्ञापन

Teacher Joining Without BEd

Teacher Joining: यूपी में शिक्षकों की भर्ती के नियमों में कई बदलाव किए गए हैं. ऐसे में अगर आप भी शिक्षक भर्ती में शामिल होना चाहते हैं तो नियमों के बारे में जरूर जान लें. बता दें कि शिक्षक भर्ती में एक विषय ऐसा भी है जिसके लिए बीएड डिग्री नहीं मांगी जाती है.

विज्ञापन

Teacher Joining: शिक्षकों की भर्ती में बीएड की डिग्री को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है. ऐसे में अगर उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती की बात करें तो कई नए बदलाव किए गए हैं. बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ शिक्षा सेवा नियमावली 2024 के नए संशोधन के अनुसार एक सब्जेक्ट ऐसा है जिसके टीचर बनने के लिए बीएड की योग्यता नहीं मांगी जाती है. आइए इस नियम को करीब से जानते हैं.

Teacher Joining without BEd: बिना बीएड के बनें कंप्यूटर टीचर

उत्तर प्रदेश में कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है. अब बीएड डिग्री के बिना भी उम्मीदवार कंप्यूटर विषय के सहायक अध्यापक (LT Grate) पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ शिक्षा सेवा नियमावली 2024 के षष्ठम संशोधन के तहत यह निर्णय लिया गया है.

यूपी टीचर भर्ती के लिए नियम

इस संशोधन का उद्देश्य साल 2018 में हुई भर्ती प्रक्रिया की समस्याओं को दूर करना है. जब कंप्यूटर विषय के लिए बीएड अनिवार्य होने के कारण अधिकांश पद खाली रह गए थे. ऐसे में अब बीएड को अधिमानी अर्हता के रूप में शामिल किया गया है, जिससे बीएड धारकों को मौका मिलेगा लेकिन बिना बीएड वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे.

ये भी पढ़ें: बीएड का झंझट खत्म, अब इस परीक्षा से बन सकेंगे टीचर

UP LT Teacher Recruitment: यूपी में एलटी ग्रेड टीचर भर्ती

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने उत्तर प्रदेश एलटी ग्रेड के 7385 पदों पर शिक्षक भर्ती के लिए विवरण भेजा है. इसमें 2525 महिला और 4860 पुरुष श्रेणी के लिए भर्तियां होनी हैं. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की मंजूरी के बाद ही इन पदों पर भर्तियां होंगी. यूपी शिक्षक भर्ती में इस संशोधन से राजकीय स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षकों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी.

इसके अलावा, कला विषय में बीएफए (ललितकला ग्रेजुएट) धारकों को भी बीएड से छूट दी गई है. पहले बीएड अनिवार्य था, लेकिन अब यह अधिमानी अर्हता होगी. इसी तरह, हिंदी विषय के लिए उत्तर मध्यमा धारक उम्मीदवार भी बीएड के साथ आवेदन कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: Bihar IAS Posting: बिहार के इन दो जिलों में यंग लेडी IAS की पोस्टिंग, UPSC में शानदार रैंक

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola