गरीब बच्चों की किस्मत बदलने वाली रातों रात बनीं करोड़पति, जानिए कौन हैं रूबल नागी
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 20 Feb 2026 7:48 PM
Who is Rouble Nagi: रूबल नागी (PC- इंस्टाग्राम)
Who is Rouble Nagi: भारतीय कलाकार और शिक्षिका रूबल नागी इस वक्त ग्लोबल टीचर प्राइज जितने को लेकर चर्चा में हैं. उन्हें सम्मान में करीब 9 करोड़ रुपये की राशि दी गई है. एजुकेशन के फील्ड में उनके योगदान को लेकर उन्हें ये सम्मान मिला है.
Who is Rouble Nagi: फेमस टीचर और कलाकार रूबल नागी को दुबई में आयोजित एक कार्यक्रम में फेमस ‘ग्लोबल टीचर प्राइज’ 2026 में सम्मानित किया गया है. उन्होंने ये अवार्ड जीतकर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है. रूबल नागी को ये पुरस्कार 100 से ज्यादा वंचित समुदायों और 800 से ज्यादा गांवो में शिक्षा पहुंचाने के लिए मिला है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन है रूबल नागी.
कौन हैं रूबल नागी?
रूबल नागी का जन्म साल 1980 में हुआ था. वे मूल रूप से जम्मू कश्मीर की रहने वाली हैं. उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है. उनके पास लंदन की डिग्रियां भी हैं. उन्होंने लंदन के Slade School of Fine Art से फाइन आर्ट्स विषय में पढ़ाई की है. इसी के साथ Sotheby’s में यूरोप की कला भी सीखी है. रूबल नागी ग्लोबल टीचर प्राइज में मिली राशि का इस्तेमाल वंचित बच्चों के लिए नए स्कूल और लर्निंग सेंटर बनाने में करेंगी.
कलाकार के रूप में बनाई पहचान
रूबल नागी की पहचान कलाकार के रूप में होती है. लंदन से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने Rouble Nagi Art Foundation और Rouble Nagi Design Studio की स्थापना की. उनके नाम 800 से अधिक म्यूरल (दीवार चित्र) दर्ज हैं और वह 150 से ज्यादा प्रदर्शनियां आयोजित कर चुकी हैं. उन्हें 2017 में नई दिल्ली स्थित Rashtrapati Bhavan Museum में प्रदर्शनी लगाने के लिए आमंत्रित किया गया था. यही नहीं कई अन्य भव्य कार्यक्रम में उनके कला की प्रदर्शनी लगाई गई है.
कैसे हुई इस सफर की शुरुआत?
रूबल नागी ने एक छोटे से कमरे से अपने सफर की शुरुआत की थी. 24 साल पहले उन्के पास सिर्फ 30 बच्चे थे. आज उनकी संस्था देश में 800 से ज्यादा एजुकेशन सेंटर चला रही है. इन सेंटर में उन बच्चों तक पहुंच बनाई जाती है, जिन्हें गरीबी या किसी कारणवश कभी स्कूल जाने का मौका नहीं मिला.
2022 में The Slum Queen नाम की किताब आई थी
साल 2022 में रूबल नागी की द स्लम क्वीन नाम की किताब आई थी. इस किताब में उन्होंने अपने एक्सपीरियंस शेयर की है. उन्होंने अपने कला और एजुकेशन फील्ड के अपने काम के बारे में इस किताब में बताया है.
क्या है ग्लोबल टीचर प्राइज?
ग्लोबल टीचर प्राइज ग्लोबल टीचर प्राइज वर्की फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है. ये प्राइज हर साल उन गिने चुने शिक्षकों को दिया जाता है, जिन्होंने एजुकेशन के फील्ड में कुछ विशेष काम किया है. 2014 में इस पुरस्कार की स्थापना की गई थी.
ग्लोबल टीचर प्राइज 2026 की राशि कितनी होती है?
रूबल नागी को जिस ग्लोबल टीचर प्राइज 2026 से सम्मानित किया गया है, उसकी राशित करीब 10 लाख अमेरिकी डॉलर है. भारतीय रुपये में ये करीब 9.10 करोड़ रुपये के लगभग हुआ.
यह भी पढ़ें- आंसर की में करेक्शन ने बनाया कबीर को Topper, 5 मार्क्स से छूट रहा था IIT का सपना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










