कौन हैं मधुरिमा तिवारी, खंडहर को बना दिया मॉडल स्कूल, अब राष्ट्रपति से मिलेगा सम्मान

Published by : Ravi Mallick Updated At : 02 Sep 2025 4:02 PM

विज्ञापन

National Teachers Award 2025 के लिए सेलेक्ट होने वाली मधुरिमा तिवारी (PC: Social Media)

National Teachers Award 2025: शिक्षक दिवस (Teacher's Day 2025) के मौके पर देश के 45 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 मिलने वाला है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में इन शिक्षकों को सम्मानित करेंगी. इसमें एक नाम उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की रहने वाली मधुरिमा तिवारी का भी शामिल है.

विज्ञापन

National Teachers Award 2025: मिर्जापुर की रहने वाली मधुरिमा तिवारी को इस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया जाएगा. वह पीएम श्री कम्पोजिट रानी कर्णावती विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका हैं और अपने असाधारण प्रयासों के कारण खंडहर स्कूल को जनपद का पहला मॉडल स्कूल बनाने में सफल रही हैं. इस पुरस्कार (National Teachers Award 2025) के लिए पूरे देश से कुल 45 शिक्षकों का चयन किया गया है, जिसमें मधुरिमा तिवारी और भदोही के राम लाल यादव भी शामिल हैं.

National Teachers Award 2025 विजेता मधुरिमा तिवारी कौन हैं?

मधुरिमा तिवारी ने 2017 में रानी कर्णावती विद्यालय का चार्ज संभाला, जो उस समय पूरी तरह जर्जर हालत में था. स्कूल में अराजक तत्वों का वर्चस्व था और पठन-पाठन असंभव सा लग रहा था. कॉन्वेंट स्कूलों से घिरे इस सरकारी विद्यालय की स्थिति देखकर लोग निराश थे.

मधुरिमा ने न केवल कठिन परिस्थितियों का सामना किया बल्कि मेहनत और समुदाय के सहयोग से इसे नई पहचान दी. उन्होंने सामाजिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, और विभागीय मदद के माध्यम से स्कूल को संवारा और बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा का वातावरण तैयार किया.

छात्राओं के लिए स्पेशल क्लास

मधुरिमा तिवारी ने कमजोर छात्राओं के लिए 2016 से अतिरिक्त दो घंटे पढ़ाई का समय निकालना शुरू किया. इसके अलावा उन्होंने सिलाई-कढ़ाई, कंप्यूटर और आधुनिक शिक्षा के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया. आज यह विद्यालय स्वच्छ और सुसज्जित संस्थान बन चुका है, जो कॉन्वेंट स्कूलों को टक्कर देता है.

विद्यालय में आरोग्य वाटिका, इको-फ्रेंडली कक्षाएं, सुंदर बगीचे और हरियाली से भरा माहौल उपलब्ध है. कक्षाओं में टाइल्स, पंखे, कूलर, इनवर्टर, स्मार्ट क्लास, प्रोजेक्टर और टीवी जैसी सुविधाएं मौजूद हैं. लर्निंग बाय डूइंग और आईसीटी के माध्यम से बच्चों को व्यावहारिक शिक्षा दी जाती है. 2019 में यह स्कूल जनपद का पहला स्मार्ट क्लास शुरू करने वाला विद्यालय बन गया.

PM Shri School का मिला दर्जा

मधुरिमा के प्रयासों से विद्यालय को मानव संसाधन मंत्रालय का स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार और पीएम श्री स्कूल का दर्जा प्राप्त हुआ. 2022-23 में मुख्यमंत्री ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया. 2017 में स्कूल में केवल 56 बच्चे पढ़ते थे, जो अब बढ़कर 218 हो गए हैं. सात शिक्षकों की जरूरत वाले इस स्कूल में मधुरिमा ने दो अतिरिक्त शिक्षकों और एक शिक्षा मित्र की मदद से शिक्षा व्यवस्था को संभाला. बच्चों ने खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और विद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाई.

यह भी पढ़ें: शिक्षक दिवस पर लिखें छोटा निबंध, शामिल करें ये Points, क्लास में बजेंगी आपके लिए तालियां

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola