छतरपुर की बेटी ने लिया प्रण, जब तक Selection नहीं तब तक शादी नहीं

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 08 Dec 2025 3:06 PM

विज्ञापन

मयंका चौरसिया (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)

MPPSC Success Story Mayanka Chaurasiya: मध्य प्रदेश की मयंका चौरसिया ने प्रण लिया था कि जब तक सेलेक्शन नहीं होगा तब तक शादी नहीं करेंगी. कई बार मेन्स में फेल होने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और DSP रैंक हासिल करके ही दम लिया. आइए, जानते हैं Mayanka Chaurasiya की सक्सेस स्टोरी.

विज्ञापन

MPPSC Success Story Mayanka Chaurasiya: कहते हैं सफलता उन्हीं को मिलती है जो आखिरी दम तक हारते नहीं हैं. कुछ ऐसी ही कहानी मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की मयंका चौरसिया की है, जिन्होंने 10 साल की पढ़ाई और 8 बार परीक्षा देने के बाद आखिरकार DSP का पद हासिल कर लिया. मयंका ने फैसला कर लिया था कि अगर DSP का पद नहीं मिला तो वे शादी नहीं करेंगी. लेकिन उनके परिवार ने उन्हें सपोर्ट किया. आइए, जानते हैं मयंका चौरसिया (Mayanka Chaurasiya Success Story) की सक्सेस स्टोरी. 

MPPSC Success Story: बीटेक करने के बाद कई ऑफर मिले 

मयंका का जन्म मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुशनगर में हुआ है. उनकी शुरुआती शिक्षा लवकुशनगर से हुई और बाद में उन्होंने भोपाल के बसंल कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद कैंपस प्लेसमेंट में नौकरी के कई ऑफर मिले. लेकिन उन्हें कुछ अलग करना था. मयंका को सिविल अधिकारी बन देश की सेवा करनी थी.

MPPSC Success Story: बार-बार मेन्स में फेल होने से परेशान 

मयंका चौरसिया ने वर्ष 2016 में तैयारी शुरू की. पहली बार में ही उनका प्रीलिम्स निकल गया था. लेकिन मेन्स में सेलेक्शन नहीं हुआ. 2017 और 2018 में भी प्रीलिम्स निकला और मेन्स में फिर असफल हो गईं. बार-बार मेन्स में अटक जाने से सेल्फ डाउट होने लगा. लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. परिवार ने भी समझाया. 

Mayanka Chaurasiya: 6-12 बजे तक लाइब्रेरी में पढ़ाई करती थीं 

परिवार के समझाने पर नए जोश के साथ मयंका ने 2012 में फिर से तैयारी शुरू की. सोशल मीडिया से दूरी बना लिया. लोगों से मिलना कम कर दिया. पूरा ध्यान सिर्फ-और-सिर्फ पढ़ाई पर लगा दिया. लाइब्रेरी में सुबह 6 रात 12 बजे तक पढ़ाई करती थीं. 

Mayanka Chaurasiya: खुद से वादा किया, शादी नहीं करूंगी 

लेकिन मेन्स के दौरान सेहत बिगड़ गई और परीक्षा बीच में छोड़नी पड़ी. 2022 में इंटरव्यू तक पहुंचीं लेकिन फाइनल लिस्ट में नाम नहीं आया. 10 साल से पढ़ाई करने के बाद और 8 बार मेन्स देने के बाद भी रिजल्ट नहीं निकलने पर मयंका काफी निराश हो गईं. उन्होंने खुद से वादा किया कि जब तक अपना सपना पूरा नहीं कर लेती हैं तब तक शादी नहीं करेंगी.  

परिवार के साथ और अटूट संकल्प से मिली सफलता 

इतनी मेहनत के बाद आखिरकार जब रिजल्ट आया तो उसमें मयंका का नाम था. डीएसपी बनने की खबर सुनते ही, वे बहुत खुश हुईं. उन्होंने कहा कि अटूट धैर्य, परिवार के साथ, और संकल्प ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है. 

यह भी पढ़ें- फेलियर का चौका फिर UPSC का छक्का, पूजा ने इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर गाड़ दिया झंडा

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola