11वीं में Reels देखकर टाइम बर्बाद, फिर आया टर्निंग प्वॉइंट, बरेली की बेटी बनी IITian
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 12 Jan 2026 3:30 PM
इंदू पटेल (फोटो क्रेडिट-लिंक्डइन)
IIT Success Story: उत्तर प्रदेश की रहने वाली इंदू पटेल ने तमाम तरह की रुकावटों के बाद भी JEE Advance परीक्षा क्रैक कर लिया. रिश्तेदार ने रोका, डिमोटिवेट किया. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. आइए, जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी.
IIT Success Story: हर इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स का सपना होता है कि वे IIT पहुंचें. लेकिन आईआईटी का सफर इतना आसान नहीं होता है. इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है. कई रातों की नींद कुर्बान करनी होती है और लगातार पढ़ाई करनी होती है, तब जाकर कहीं ये सपना पूरा होता है. कई बार तो स्टूडेंट्स का ऐसा ध्यान भटक जाता है कि उनके एक गलत फैसले से पूरा साल बर्बाद हो जाता है. कुछ ऐसी ही कहानी है उत्तर प्रदेश की इंदू पटेल की, जिन्हें हमेशा से कुछ अच्छा करना था. लेकिन एक गलत फैसले ने उनका कीमती वक्त बर्बाद कर दिया.
IIT Success Story: 10वीं में कम मार्क्स आने पर रिश्तेदार ने दिए ताने
आज हम बात कर रहे हैं इंदू पटेल की. इंदू उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly Indu Patel) की रहने वाली हैं. 10वीं के बाद उन्होंने 12वीं में पीसीएम (फिजिक्स+केमिस्ट्री+ मैथ्स) चुना. उनका सपना था IIT पहुंचना. लेकिन 10वीं में कम मार्क्स आने से वे काफी निराश हो गईं. इंदू पटेल को 10वीं में 77 % मार्क्स आए थे. रिश्तेदार ने उन्हें डिमोटिवेट कर दिया. लोगों ने कहा कि वे इतने कम मार्क्स के साथ करियर में कुछ भी अच्छा नहीं कर पाएंगी. लेकिन इंदू ने इन सब बातों की परवाह किए बिना आगे बढ़ने का फैसला लिया.
कोविड के फेज ने बर्बाद कर दिया करियर
इंदू पटेल (Indu Patel) ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने 10वीं के बाद कोटा जाने का फैसला किया था. लेकिन कोविड 19 के कारण, वो कोटा नहीं जा सकीं. इसके बाद घर पर बैठकर ऑनलाइन तैयारी करने का सोचा. लेकिन घर बैठने के कारण वो माहौल नहीं मिल पाया और पूरी तरह से समय बर्बाद हो गया. इंदू ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि वे कोविड वाले फेज में सिर्फ-और-सिर्फ समय बर्बाद करती थीं. टिकटॉक पर वीडियो देखा करती थीं. रील्स बनाकर टाइम पास करती थीं.
बिना तैयारी के दिया बोर्ड एग्जाम
इंदू बताती हैं कि उन्होंने 11वीं में पूरा साल बर्बाद कर दिया. फिर सोचा कि 12वीं क्लास में मेहनत करूंगी लेकिन फ्लो नहीं बना पाया. जब एग्जाम से कुछ दिन पहले ये एहसास हुआ कि तैयारी बिलकुल नहीं है तो उन्होंने 12वीं के बोर्ड्स एग्जाम (Board Exams) पर फोकस किया. आखिरकार, वो दिन आया जब 12वीं का रिजल्ट आया और इंदू ने 86 प्रतिशत हासिल किया था.
JEE Exam Preparation: ड्रॉप लेकर शुरू कर दी जेईई परीक्षा की तैयारी
12वीं के बाद इंदू ने ड्रॉप लिया और जेईई परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी. इंदू ने कोटा जाकर जेईई परीक्षा की तैयारी शुरू की. कोचिंग पहुंचने के बाद उनका दिमाग उड़ गया क्योंकि वहां उनसे ज्यादा तेज-तेज स्टूडेंट्स थे. कोई स्टेट टॉपर तो कोई जिला टॉपर. जब तक इंदू सवाल लिखती थीं तब तक दूसरे स्टूडेंट्स का जवाब आ जाता था. इन सब बातों से वे और भी परेशान हो गईं.
पिता ने दिया हौसला
इंदू ने बताया कि उनकी कामयाबी में उनके पिता का बहुत बड़ा रोल है. उनके पापा को रिश्तेदार कहते थे कि लड़की है, इसकी पढ़ाई पर क्यों इतना खर्च करना. लेकिन पापा ने लोगों की एक नहीं सुनीं. जब भी मैं निराश होकर उनसे कहती थी कि मेरे से नहीं हो पाएगा तो वो कहते थे कि तूं निराश मत हो, तू जरूर अच्छा करेगी और अगर सेलेक्शन नहीं भी हुआ तो कम-से-कम कुछ सीखोगी. पापा की यही बात याद रखकर मैं मेहनत करती गई.
परीक्षा के नजदीक आते ही तैयारी में आई तेजी
फिर एग्जाम का डेट आया और मैंने पूरे विश्वास के साथ तैयारी में और तेजी लाई. मैंने परीक्षा दी और जेईई मेन का रिजल्ट आया तो मेरा 91 पर्सेंटाइल आया जोकि मेरे लिए बहुत बड़ा अचीवमेंट था. मैंने जेईई मेन्स 1 के बाद जेईई मेन्स 2 पर ध्यान नहीं दिया था और सिर्फ जेईई एडवांस की तैयारी की थी. मैंने सिर्फ JEE Advance की PYQs किए थे.
परीक्षा से एक दिन पहले पेट में हुआ दर्द
परीक्षा के एक दिन पहले मैं पैनिक कर गई. मेरी हालत खराब हो गई. मेरे पेट में दर्द शुरू हो गया. लेकिन फिर मैंने खुद को संभाला. मेरा पहला पेपर बहुत अच्छा गया था. दूसरा पेपर अच्छा नहीं गया था. लेकिन कहीं न कहीं मुझे लग रहा था कि अब मेरा हो गया. घर आकर मैंने जब आंसर की चेक किया तो मुझे लगा मेरा हो जाएगा.
IIT Success Story: आखिरकार पाई सफलता
रिजल्ट आया तो मुझे लगा कि कहीं मैं सपना तो नहीं देख रही हूं. मैं रोने लगी. मम्मी को लगा कि मेरा नहीं हुआ इसलिए मैं रो रही हूं. मुझे तीन दिन लगे ये फील करने में कि मेरा रिजल्ट हो गया है. मैं अपने गांव से पहली लड़की हूं जिसने कोई इतनी बड़ी परीक्षा में क्रैक किया हो. इंदू ने IIT IISM Dhanbad में एडमिशन लिया है.
यह भी पढ़ें- IIT Success Story: पिता बेचते थे मछली, बेटा पहुंचा आईआईटी, नहीं थे कोचिंग के पैसे…फिर इस तरह क्रैक की परीक्षा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










