UPSC ही मंजिल नहीं! IAS Officer ने बताया फेल होतीं तो क्या था प्लान B
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 25 Feb 2026 3:06 PM
IAS Officer: परी बिश्नोई (PC-सोशल मीडिया)
IAS Officer: आईएएस परी बिश्नोई ने कहा कि UPSC परीक्षा को जिंदगी न बनाएं. इसे केवल एक परीक्षा की तरह लें. मेहनत करते रहें. साथ ही उन्होंने अपना प्लान B बताया और स्टूडेंट्स को मोटिवेट किया.
IAS Officer: यूपीएससी क्लियर करने के बाद कई अफसर सोशल मीडिया पर दूसरे अस्पिरेंट को मोटिवेट करने के लिए वीडियो बनाते हैं. कुछ तैयारी के टिप्स बताते हैं तो कुछ अपनी पास्ट जर्नी की झलक शेयर करते हैं. 2020 की IAS अधिकारी परी बिश्नोई ने भी अपने सोशल मीडिया पर विचार शेयर करती हैं. वे लगातार युवाओं को मोटिवेट रहने के टिप्स देती हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो आया है, जिसमें वे मेहनत करने के फायदे बता रही हैं. UPSC के अलावा उनका प्लान B क्या था, IAS ने इसकी भी चर्ची की.
IAS Officer ने शेयर किए अपने विचार
परी बिश्नोई ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने कहा कि अक्सर लोग उनसे कहते हैं कि उनकी कहानी फैंसी है क्योंकि उन्होंने UPSC क्लियर कर लिया. लेकिन अगर उन्होंने यूपीएससी नहीं क्लियर किया होता तो भी क्या वो ऐसे ही वीडियोज बनाकर लोगों को मोटिवेट कर पातीं. अगर वे परीक्षा क्लियर नहीं कर पातीं, तो क्या उनकी मेहनत और स्ट्रगल की कोई कीमत होती?
मेहनत कभी बेकार नहीं जाती: परी बिश्नोई
इस पर परी बिश्नोई का कहना है कि सफलता सिर्फ एक परीक्षा पास करना या एक नौकरी पाना या एक घर खरीद लेने नहीं है. असली सफलता उस मेहनत में छिपी होती है, जो इंसान को भीतर से मजबूत बनाती है. उनका कहना है कि कड़ी मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती. उनका मानना है कि मेहनत सिर्फ रिजल्ट के लिए नहीं की जाती बल्कि इससे आपकी पर्सनालिटी भी निखरती है और आपमें कॉन्फिडेंस आता है.
खुद पर भरोसा करें
IAS ऑफिसर ने कहा कि उन्हें अपने पद का कोई ऑब्शेसन नहीं है. वे जानती हैं कि उनके पास पोटेंशियल है. UPSC के आखिरी अटेंप्ट के दौरान उन्होंने खुद से यह सवाल भी किया था कि अगर UPSC में सफलता नहीं मिली तो आगे क्या करेंगी. तब उन्होंने खुद को विश्वास दिलाया था कि चाहे परीक्षा पास हो या न हो, वे कुछ न कुछ जरूर करेंगी, चाहे स्कूल खोलना हो, बिजनेस शुरू करना हो या किसी और फील्ड में काम करना हो. वे हर जगह सफलता हासिल कर सकती हैं.
अपने सपने के लिए सच्चे मन से मेहनत करें
वे कहती हैं कि जब भी वे अपनी कहानी साझा करती हैं, उसका मोटिव यह नहीं होता कि हर कोई UPSC ही क्लियर करे. उनका मैसेज साफ होता है कि खुद पर भरोसा रखना कभी मत छोड़िए. अपने सपनों के लिए पूरी लगन और मेहनत से जुट जाइए, क्योंकि सच्ची सफलता आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से ही मिलती है.
कौन हैं परी बिश्नोई?
IAS परी बिश्नोई राजस्थान के बीकानेर की रहने वाली हैं. उनके पिता मनीराम बिश्नोई पेशे से एक वकील हैं. उनकी माता सुशीला बिश्नोई अजमेर जिले में GRP थानाधिकारी रह चुकी हैं. परी बिश्नोई ने 2019 में यूपीएससी की परीक्षा क्रैक की है. उन्होंने रैंक 30 हासिल किया था. सिर्फ 24 साल की उम्र में सफलता हासिल करके उन्होंने अपने माता-पिता का नाम रोशन किया.
यह भी पढ़ें- गरीब बच्चों की किस्मत बदलने वाली रातों रात बनीं करोड़पति, जानिए कौन हैं रूबल नागी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










