IIT Success Story: पिता बेचते थे मछली, बेटा पहुंचा आईआईटी, नहीं थे कोचिंग के पैसे…फिर इस तरह क्रैक की परीक्षा
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 06 Nov 2025 7:54 AM
IIT Success Story Kharagpur
IIT Success Story: दिव्येंदु पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं. उनके पिता मछली बेचा करते थे. पिता ने मछली बेचकर बेटे को पढ़ाया और आज बेटा आईआईटी खड़गपुर पहुंच गया. लेकिन दिव्येंदु के लिए ये सफर इतना आसान नहीं था. आर्थिक तंगी, संसाधन की कमी लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.
IIT Success Story: चाहे राह में कितनी भी मुश्किलें आएं अगर खुद पर विश्ववास हो और मेहनत करने का इरादा हो तो मंजिलें अपने आप मिल जाती हैं. कुछ ऐसी ही कहानी है पंश्चिम बंगाल के रहने वाले दिव्येंदु चौधरी (Divyendu Chowdhary) की, जिन्होंने तमाम मुश्किलों के बाद भी IIT का सफर तय किया.
IIT Success Story: मछली बेचकर पिता ने पढ़ाया
दिव्येंदु मूल रूप से पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मालदा के छोटे से गांव सातटारी के रहने वाले हैं. उनका बचपन आर्थिक तंगी और परेशानियों के बीच गुजरा है. दिव्येंदु के पिता मछली (Fish Seller Son) बेचने का काम करते हैं. वहीं उनकी मां एक सामान्य गृहिणी हैं. दिव्येंदु की शुरुआती पढ़ाई गांव के स्कूल से हुई. दिव्येंदु को न अच्छी शिक्षा मिली, न बुनियादी जरूरतें पूरी हुई और न उनके स्कूल में शैक्षणिक माहौल था. लेकिन इन सब बातों को उन्होंने अपने सपनों के आड़े नहीं आने दिया.
IIT Success Story: सेल्फ स्टडी के दम पर क्रैक की परीक्षा
12वीं का पढ़ाई मालदा टाउन हाई स्कूल से पूरी करने के बाद दिव्येंदु ने कोलकाता के विधाननगर सरकारी कॉलेज में फिजिक्स ऑनर्स में दाखिला लिया. यहां से उन्होंने IIT JAM की तैयारी शुरू कर दी. हालांकि, इस तरह के किसी भी एग्जाम (IIT JAM Exam) के लिए अधिकांश: छात्र कोचिंग का सहारा लेते हैं लेकिन दिव्येंदु ने सेल्फ स्टडी का रास्ता चुना.
IIT Success Story: आईआईटी से कर रहे हैं पढ़ाई
दिव्येंदु ने बिना किसी कोचिंग के अपने पहले प्रयास में IIT JAM में सफलता हासिल कर ली. इसके बाद उन्होंने IIT Kharagpur में दाखिला लिया. दिव्येंदु आईआईटी खड़गपुर से साइंस में एमएससी कर रहे हैं. उनकी यह उपलब्धि हजारों-लाखों स्टूडेंट्स के लिए प्रेरणा है.
यह भी पढ़ें- JPSC Success Story: देवघर के लाल ने गाड़ा जेपीएससी में झंडा, इस तरह की परीक्षा की तैयारी
यह भी पढ़ें- IAS Success Story: गांव में रातें, 10 दिनों का Trek, बक्सर के लाल IAS अंशुमन राज ने बताई LBSNAA की ट्रेनिंग की कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










