रांची के बेटे को Google में 2 करोड़ का पैकेज, शिवम के पास कंप्यूटर साइंस ब्रांच में मास्टर्स
Published by : Ravi Mallick Updated At : 31 Aug 2025 8:49 AM
Google में 2 करोड़ का पैकेज पाने वाले शिवम राज
Success Story of Shivam Raj: रांची के शिवम राज आज Google में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और उन्हें दो करोड़ रुपये का सालाना पैकेज मिला है. 12वीं में 74% अंक से उनके सपनों पर रोक लगी, लेकिन उन्होंने हार न मानकर दोबारा परीक्षा दी और 86% अंक हासिल किए. इसके बाद जेईई मेन व एडवांस्ड दोनों में सफलता पाकर उन्होंने अपनी मंजिल पाई.
Success Story of Shivam Raj: रांची के शिवम राज आज Google में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम कर रहे हैं और उन्हें दो करोड़ रुपये सालाना का पैकेज मिला है. लेकिन उनकी यह सफलता इतनी आसान नहीं थी. देश के प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक की शर्त होती है, जबकि शिवम को 12वीं में केवल 74 प्रतिशत अंक मिले थे. इस एक प्रतिशत की कमी ने उनके सपनों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. शिवम ने एक साल का ड्रॉप लेकर दोबारा 12वीं की परीक्षा दी और इस बार 86 प्रतिशत अंक हासिल किए. इसके साथ ही उन्होंने जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड दोनों परीक्षाओं में सफलता पाई.
Success Story of Shivam Raj: कौन है शिवम राज?
शिवम मूल रूप से गुमला जिले के कामडारा प्रखंड के सालेगुटू गांव के रहने वाले हैं और फिलहाल रांची के अरगोड़ा में रहते हैं. उनके पिता प्रो राजकुमार ओहदार एनआइएएमटी रांची में प्रोफेसर हैं, जबकि मां डॉ अर्चना कुमारी मरवाड़ी कॉलेज में सहायक प्राध्यापक हैं.
BIT मेसरा से बीटेक
शिवम की स्कूली शिक्षा जेवीएम श्यामली से हुई. इसके बाद उन्होंने 2021 में बीआईटी मेसरा से कंप्यूटर साइंस में बीटेक पूरा किया. कॉलेज प्लेसमेंट के दौरान ही उन्हें 52 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिला था, जो उनके करियर की एक बड़ी शुरुआत थी.
Google तक का सफर
बीटेक के बाद शिवम ने दो वर्षों तक फ्रंटएंड डेवलपर के रूप में कार्य किया और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में गहरा अनुभव हासिल किया. इसके बाद 2025 में उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स, ऐमहर्स्ट से कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स डिग्री प्राप्त की. इसी दौरान उन्हें Google के करियर पेज से जॉब का अवसर मिला. उन्होंने आवेदन किया और चार राउंड के इंटरव्यू सफलतापूर्वक पूरे किए. इसके बाद गूगल की टीम के साथ मीटिंग हुई और उन्हें फाइनल ऑफर लेटर दिया गया.
निरंतर पढ़ाई और तकनीक से लगाव
शिवम ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर मेहनत और सीखने की ललक को दिया. उनका कहना है कि 12वीं में अपेक्षित अंक न आने के बाद उन्होंने अपनी कमियों को पहचाना और उन पर काम किया. वे कहते हैं कि “ज्यादा पढ़ाई करने से बेहतर है कि निरंतर पढ़ाई की जाए.” तकनीक के प्रति उनकी गहरी रुचि रही है और वे हमेशा नई चीजें सीखने के लिए तैयार रहते हैं. शिवम का मानना है कि असफलता से निराश होने के बजाय उसे सुधार का अवसर मानना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Google में प्लेसमेंट, 2 करोड़ का पैकेज, इस कॉलेज में टूटा रिकॉर्ड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










