Success Story: झारखंड की दमदार लेडी IPS, श्रुति पढ़ाई के साथ डांस एक्टिंग में भी हिट, बिना कोचिंग UPSC पास
Published by : Ravi Mallick Updated At : 20 Apr 2025 11:09 AM
Success Story IPS Shruti Agrawal (Photo Credit: Instagram)
Success Story: कहते हैं यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को बिना कोचिंग के क्रैक करना बेहद कठिन है. झारखंड की रहने वाली आईपीएस श्रुति अग्रवाल ने इस कथन को गलत साबित किया है. सिविल सर्विस की मेन्स परीक्षा को बिना किसी कोचिंग के क्रैक कर इतिहास रच दिया है.
Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा को बिना कोचिंग क्रैक करने वाली आईपीएस श्रुति अग्रवाल की कहानी बेहद रोचक है. श्रुति अग्रवाल को मल्टी टैलेंटेड कहना गलत नहीं है. हालांकि, UPSC Exam क्रैक करने के लिए श्रुति ने कई चुनौतियों का सामना किया है. ऐसे में आइए IPS श्रुति अग्रवाल की सफलता के पीछे के संघर्ष पर एक नजर डालते हैं.
Success Story of IPS Shruti Agrawal: कौन हैं IPS श्रुति अग्रवाल?
आईपीएस श्रुति अग्रवाल मूलरूप से झारखंड के गिरिडीह जिले की रहने वाली हैं. उन्होंने देवघर के सेंट फ्रांसिस स्कूल से पढ़ाई की है. श्रुति शुरू से पढ़ाई में तेज रही हैं. 10वीं की पढ़ाई के बाद 12वीं की पढ़ाई के लिए परिवार के साथ बोकारो चली गईं. साल 2015 में यहां रहकर उन्होंने इंटर की परीक्षा पास की.
दिल्ली में की पढ़ाई
स्कूलिंग खत्म होने के बाद श्रुति दिल्ली चली गईं. यहां देश के नंबर वन कॉलेज मिरांडा हाउस से श्रुति ने ग्रेजुएशन पूरा किया. बता दें कि श्रुति पढ़ाई के साथ-साथ डांस और एक्टिंग स्किल्स में भी आगे थीं. कॉलेज में अक्सर श्रुति कल्चरल एक्टिविटी का हिस्सा हुआ करती थीं.
UPSC की तैयारी
ग्रेजुएशन के साथ ही श्रुति ने यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी. उन्हें यूपीएससी में शुरुआत के दो प्रयासों में असफलता हाथ लगी. असफलताओं के बाद भी उन्होंने तैयारी नहीं रोकी. इसके लिए अपनी तैयारी कौ और बेहतर करने में लग गईं.
बिना कोचिंग की मेन्स की तैयारी
श्रुति अग्रवाल बताती हैं कि उन्होंने सिर्फ जीएस के लिए ही कोचिंग की थी. मेन्स और ऑप्शनल के लिए उन्होंने सेल्फ स्टडी का सहारा लिया. दो बार विफल होने के बाद तीसरे प्रयास में उन्हें सफलता मिली और IPS के लिए चुनी गईं.
श्रुति को यूपीएससी सिविल सर्विस में रैंक 506 प्राप्त हुआ. श्रुति बताती हैं कि उन्हें एक्टिंग और डांसिंग का शौक है. उन्होंने स्टेज परफॉर्मेंस भी दिए हैं. IAS ट्रेनिंग सेंटर LBSNAA में भी ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने ड्रामा और डांस में हिस्सा लिया था.
ये भी पढ़ें: पापा मैं IAS बनकर रहूंगी… और बिहार की बेटी ने दो बार UPSC में गाड़ दिया झंडा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










