Success Story: पापा मैं IAS बनकर रहूंगी… और बिहार की बेटी ने दो बार UPSC में गाड़ दिया झंडा

Author :Ravi Mallick
Published by :Ravi Mallick
Updated at :13 Apr 2025 11:07 AM
विज्ञापन
Success Story of IAS Priya Rani

Success Story of IAS Priya Rani (Photo Credit: Instagram)

Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा को एक बार क्रैक करने में कई छात्रों का सालों लग जाते हैं. वहीं, कई कैंडिडेट्स तो बहुत सारे प्रयासों के बाद भी इसे नहीं कर क्रैक कर पाते हैं. ऐसे में एक नाम बिहार की रहने वाली आईएएस प्रिया रानी का सामने आता हैं जिन्होंने UPSC परीक्षा दो बार क्रैक कर ली.

विज्ञापन

Success Story: बिहार में यंग आईएएस ऑफिसर की नई पोस्टिंग की लिस्ट (Bihar IAS Posting List) जारी हुई है. इस लिस्ट में एक नाम बिहार की रहने वाली आईएएस प्रिया रानी का भी है. प्रिया रानी के आईएएस बनने की कहानी बेहद प्रेरणादायक है. पिता से वादा करने वाली प्रिया रानी से यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा दो बार क्रैक की है. आइए बिहार की इस बेटी की कहानी को और करीब से जानते हैं.

Success Story of IAS Priya Rani: कौन है आईएएस प्रिया रानी?

प्रिया रानी मूलरूप से बिहार के बिहार के फुलवारी शरीफ के कुरकुरी गांव की रहने वाली हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई होम टाउन से ही हुई है. शुरू से पढ़ाई में अव्वल प्रिया रानी ने स्कूलिंग खत्म होने के बाद इंजीनियरिंग करने का मन बनाया. इसके लिए उन्होंने रांची का रुख किया.

इंजीनियरिंग की डिग्री

प्रिया रानी ने रांची में स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस बेसरा में BTech Course में दाखिला लिया. प्रिया ने Electrical Engineering में बीटेक की डिग्री हासिल की. इसके बाद उनका सेलेक्शन एक प्राइवेट कंपनी में हो गया. उन्हें बेंगलुरु में एक कंपनी में हाई सैलरी पर जॉब करने लगीं.

ये भी पढ़ें: Success Story: जब हौसले ने भरी उड़ान तो ‘छोटा पड़ा आसमान’…मजदूर की बेटी ने ऐसे पाई सफलता

साधारण परिवार से नाता

प्रिया रानी एक बेहद साधारण परिवार से आती हैं. प्रिया के पिता एक किसान हैं. वहीं, उनकी माता एक गृहिणी हैं. हालांकि, उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं रखी. प्राइवेट कंपनी में नौकरी के दौरान प्रिया ने यूपीएससी करने काम मन बनाया. इसके लिए उन्होंने जॉब छोड़ दी. नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद उनके पिता ने सपोर्ट किया. इस दौरान प्रिया ने अपने पिता से वादा किया कि वो आईएएस जरूर बनेंगी.

UPSC में दो बार मिली सफलता

प्रिया रानी ने चार बार यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा दी है. उन्होंने यूपीएससी सिविल सर्विस की तैयारी दिल्ली में रहकर की. उन्हें अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल हो गई. साल 2021 की यूपीएससी परीक्षा में उन्हें रैंक 284 प्राप्त हुआ और वो IDES सर्विस के लिए चुनी गईं.

पहले प्रयास में सफलता हासिल होने के बाद प्रिया ने फिर से परीक्षा दी. साल 2023 की सिविल सर्विस परीक्षा में उन्हें रैंक 69 प्राप्त हुआ. वो IAS कैडर के लिए चुनी गईं. बता दें कि नई आईएएस पोस्टिंग की लिस्ट में प्रिया रानी को सहायक समाहर्ता सहायक दंडाधिकारी के पद पर मोतिहारी जिला में पोस्टिंग मिली है.

ये भी पढ़ें: Bihar IAS Posting: बिहार को मिले यंग 11 आईएएस,  प्रिया रानी को मोतिहारी जिला, देखें पोस्टिंग लिस्ट

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन