Success Story: बिहार के सौरव शक्ति को अमेजन से मिला 1.2 करोड़ का पैकेज, IIT धनबाद से कर रहे हैं पढ़ाई

Success Story Saurav Shakti
Success Story: बिहार के अररिया निवासी सौरव शक्ति को अमेजन जापान से 1.20 करोड़ रुपये का ऑफ-कैंपस जॉब ऑफर मिला है. आईआईटी धनबाद में पढ़ाई कर रहे सौरव की पोस्टिंग टोक्यो में होगी, उनकी इस सफलता से उनके परिवार के साथ पूरे गांव में खुशी की लहर है.
Success Story: सपनों की कोई सीमा नहीं होती — बस मेहनत, लगन और आत्मविश्वास की जरूरत होती है. बिहार जैसे राज्य से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच बनाना आसान नहीं होता, लेकिन जो अपने लक्ष्य के लिए समर्पित होते हैं, वे हर मुश्किल राह को पार कर जाते हैं. ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है अररिया जिले के सौरव शक्ति की, जिन्होंने अपनी काबिलियत और मेहनत से देश ही नहीं, विदेश में भी नाम रोशन किया है.
अमेजन (Amazon) में मिली 1.20 करोड़ की नौकरी
बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज कस्बे से ताल्लुक रखने वाले छात्र सौरव शक्ति ने अपनी काबिलियत के दम पर एक नया मुकाम हासिल किया है. उन्हें दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी अमेजन (Amazon) ने सालाना 1.20 करोड़ रुपये के भारी-भरकम पैकेज पर नौकरी का ऑफर दिया है. यह जॉब ऑफर उन्हें ऑफ-कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से मिला है, और सबसे खास बात यह है कि यह ऑफर अमेजन की जापान यूनिट की ओर से आया है.
IIT धनबाद में कर रहे हैं पढ़ाई
सौरव फिलहाल आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान), धनबाद में पढ़ाई कर रहे हैं, जहां वे फ्यूल मिनरल एंड मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष (फाइनल ईयर) के छात्र हैं. पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने तकनीकी ज्ञान और प्रोजेक्ट्स पर गहराई से काम किया, जिससे उन्हें यह सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ.
यह भी पढ़ें- UPSC Success Story: कोचिंग को कहा न, मेहनत को हां…15 घंटे की पढ़ाई और IAS बन गईं वंदना मीणा
खुशी से छलके मां के आंसू
जैसे ही सौरव शक्ति को अमेजन जापान से 1.20 करोड़ रुपये के पैकेज की खबर मिली, घर में खुशी की लहर दौड़ गई. लेकिन सबसे खास पल तब आया, जब ये खुशखबरी उनकी मां रानी कुमारी को मिली. पैकेज की बात सुनते ही उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े. वो पल एक मां के लिए सिर्फ बेटे की नौकरी मिलने का नहीं था, बल्कि उसकी सालों की मेहनत, त्याग और आशीर्वाद रंग लाने का था. सौरव, तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं. उन्होंने बचपन से ही जिम्मेदारियों को समझा और अपने छोटे भाई-बहनों के लिए एक मिसाल बनकर उभरे. दोनों छोटे अभी पढ़ाई कर रहे हैं और अब जब बड़ा भाई इस मुकाम पर पहुंचा है, तो पूरे परिवार को न सिर्फ गर्व है बल्कि एक नई उम्मीद भी मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




