SBI PO Selection: पीओ भर्ती में तीन साल का BOND, छोड़ने पर 2 लाख का हर्जाना, समझ लें नया नियम

Published by : Ravi Mallick Updated At : 24 Jun 2025 5:21 PM

विज्ञापन

SBI PO Recruitment 2025

SBI PO Recruitment 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर यानी PO के पद पर बंपर वैकेंसी निकली है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को भर्तियां निकली है. इसमें सेलेक्शन प्रोसेस में एक बदलाव है. अब पीओ पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को तीन साल का बॉन्ड साइन करना होगा. तीन साल से पहले इस्तीफा देने पर 2 लाख का हर्जाना देना होगा.

विज्ञापन

SBI PO Recruitment 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों पर भर्तियों की घोषणा कर दी है. यह भर्ती प्रक्रिया उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं. हर साल लाखों उम्मीदवार इस प्रतिष्ठित पद के लिए आवेदन करते हैं, और इस बार भी भारी संख्या में आवेदन की उम्मीद है. हालांकि इस बार की भर्ती प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है जो उम्मीदवारों को निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह समझ लेना चाहिए.

SBI PO Selection Rule: बैंक पीओ भर्ती के लिए नियम

SBI द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस बार प्रोबेशनरी ऑफिसर की नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया में एक नया नियम जोड़ा गया है. अब पीओ पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति से पहले तीन साल का सर्विस बॉन्ड साइन करना होगा.

SBI PO Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

इस बॉन्ड के तहत चयनित उम्मीदवारों को कम से कम तीन वर्ष तक बैंक में सेवा देना अनिवार्य होगा. यदि कोई उम्मीदवार तीन साल पूरे होने से पहले इस्तीफा देता है या सेवा छोड़ता है, तो उसे बैंक को 2 लाख का मुआवजा देना होगा.

बैंकिंग में करियर

यह नियम उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है जो बैंकिंग में स्थायी करियर की योजना बना रहे हैं. तीन साल की सेवा के बाद न केवल अनुभव बढ़ेगा, बल्कि प्रमोशन के नए अवसर भी खुलेंगे. चयनित उम्मीदवारों को बैंक से जुड़ी बुनियादी जानकारी एक ऑनलाइन कोर्स के माध्यम से दी जाएगी, जिसे उन्हें जॉइनिंग से पहले पूरा करना होगा.

अगर कोई उम्मीदवार इस मूल्यांकन में बैंक द्वारा तय मानकों पर खरा उतरता है, तो उसे “जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I” में स्थायी रूप से नियुक्त किया जाएगा. लेकिन अगर कोई उम्मीदवार तय मानकों को पूरा नहीं कर पाता, तो उसकी सेवा समाप्त की जा सकती है.

ये भी पढ़ें: Judge vs Magistrate: जज और मजिस्ट्रेट में किसकी सैलरी ज्यादा, देखें काम में क्या है अंतर

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola