RPF Constable Recruitment: फर्जी है आरपीएफ कांस्टेबल व SI भर्ती का विज्ञापन, PIB ने किया सावधान
Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Feb 2024 5:37 PM
RPF Constable Recruitment Fake Notification
पीआईबी फैक्ट चैक ने ट्वीट कर कहा, 'रेलवे सुरक्षा बल में सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल की भर्ती के संबंध में रेल मंत्रालय के नाम पर जारी एक फर्जी नोटिस सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। रेल मंत्रालय की तरफ से इस तरह का कोई नोटिस जारी नहीं किया है।'
RPF Constable Recruitment: 26 फरवरी को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर भर्ती की अधिसूचना जारी हुई थी, लेकिन केंद्र ने इसे फर्जी करार दिया है.भारत सरकार के प्रेस सूचना कार्यालय (PIB) ने RPF भर्ती की अधिसूचना निकलने की खबरों का खंडन किया है.
RPF Constable Recruitment: प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने सोमवार शाम कहा कि रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में सब इंस्पेक्टर (एसआई) और कांस्टेबल रिक्तियों के लिए किसी भी भर्ती प्रक्रिया की घोषणा नहीं की है और पुष्टि की है कि अधिसूचना विभिन्न पर प्रसारित की जा रही है. मीडिया प्लेटफॉर्म फर्जी है.
फर्जी नोटिफिकेशन में कही गई थी ये बात
एसआई पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से किसी भी विषय में ग्रुजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. वहीं कांस्टेबल पदों पर आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना चाहिए. सब इस्पेक्टर पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए. जबकि, कांस्टेबल पदों के लिए 18 साल से 28 साल के बीच होनी चाहिए.
JPSC CSE 2024: जेपीएससी द्वारा भरे जाएंगे विभिन्न 342 पद, 29 फरवरी तक करें आवेदन
कैसे होता है इन पदों पर चयन
रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PET), प्रमाण-पत्रों का संत्यापन (DV), चिकित्सा परीक्षण (ME), आदि के आधार पर किया जाता है. अभ्यर्थियों को हर चरण में उत्तीर्ण होना आवश्यक होता है. सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह दी जाती है और रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाती है. भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.
रेलवे ने जारी की इन पदों पर नियुक्ति
RRB Recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन के 9000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. रेलवे की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च 2024 को शुरू होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट्स जैसे https://www.rrbcdg.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
RRB Recruitment 2024: टेक्नीशियन भर्ती में रिक्तियों का ब्योरा
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 9000 पद भरे जाएंगे. इनमें से 1100 पद टेक्निशियन ग्रेड I सिग्नल के हैं और 7900 पद टेक्निशियन ग्रेड III सिग्नल के हैं. जब 9 मार्च को इन भर्तियों का डिटेल प्रकाशित होगा उसके बाद ही सटीक जानकारी दी जा सकेगी. कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि वे ताजा जानकारियों के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट – recruitmentrrb.in Railway Recruitment 2024 विजिट करते रहें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










