JPSC CSE 2024: जेपीएससी द्वारा भरे जाएंगे विभिन्न 342 पद, 29 फरवरी तक करें आवेदन

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

JPSC Recruitment 2024

JPSC CSE 2024: झारखंड लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विस परीक्षा 2023 का विज्ञापन जारी कर दिया है.ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 29 फरवरी 2024 तक भरे जाएंगे.

विज्ञापन

JPSC CSE 2024: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) 17 मार्च को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करने की संभावना है। आयोग ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 29 फरवरी तक अपने ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. जेपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2023 के लिए आवेदन विज्ञापन संख्या-01/2024 के जरिए मांगे गए हैं.

JPSC Recruitment 2024: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2024 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. इस परीक्षा के माध्यम से, जेपीएससी झारखंड सरकार के तहत विभिन्न विभागों/स्थानीय/स्वायत्त निकायों के तहत 342 पदों को भरेगा.

Central Bank Recruitment 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली बंपर वैकेंसी

JPSC CSE 2024: इन पदं पर होगी नियुक्ति

उप समाहर्ता (डिप्टी कलेक्टर) – 207
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) – 35
राज्य कर पदाधिकारी – 56
कारा अधीक्षक – 2
झारखंड शिक्षा सेवा (कैटेगरी-2) – 10
जिला समादेष्टा – 1
सहायक निबंधक – 8
श्रम अधीक्षक – 14
प्रोबेशन पदाधिकारी- 6
उत्पाद निरीक्षक – 3

JPSC CSE 2024: योग्यता
किसी भी विषय में ग्रेजुएशन

JPSC CSE 2024: आयु सीमा
आयु सीमा – 21 वर्ष से 35 वर्ष
अधिकतम आयु सीमा
अति पिछड़ा वर्ग / पिछड़ा वर्ग – 37 वर्ष
महिला (अनारक्षित, अति पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग)- 38 वर्ष
एसटी, एससी (पुरुष व महिला)- 40 वर्ष

JPSC Recruitment 2024: ऐसे करें अप्लाई

जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर दिख रहे लिंक Online Application टैब पर क्लिक करें.
अब Civil Services Exam 2024 के लिंक पर क्लिक करें.
अपना रजिस्ट्रेशन कराएं और लॉगइन कर आवेदन फॉर्म भरें.
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
आवेदन शुल्क जमा कराएं.
भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन का प्रिंटआउट लेकर रख लें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola