वीकेंड पर पढ़ें ये किताब, कंपनी के CEO ने कहा क्लासरूम से ज्यादा काम आएगी

निखिल कामत
Motivational Books To Read This Weekend: जीरोधा कंपनी के CFO निखिल कामत ने द साइकोलॉजी ऑफ मनी से लेकर कई अन्य किताबें पढ़ने की सलाह दी है. उनका मानना है कि इन किताबों को पढ़कर आप लाइफ मेें सक्सेस का सही मतलब समझ पाएंगे.
Motivational Books To Read This Weekend: आज का दौर सोशल मीडिया का है. लोग किताब पढ़ने से ज्यादा रील्स और यूट्यूब वीडियो देखकर जानकारी जुटाते हैं. लेकिन Zerodha के कोफाउंडर निखिल कामथ (Nikhil Kamath) फोन और टेक्नोलॉजी के इस दौर में भी किताब पढ़ने का शौक रखते हैं. वो न सिर्फ खुद किताब पढ़ते हैं बल्कि दूसरों को भी बुक्स सजेस्ट करते रहते हैं. इस वीकेंड आप भी उनकी विशलिस्ट की किताबें देख सकते हैं.
Deng Xiaoping and the Transformation of China
लेखक: Ezra F. Vogel
निखिल कामत के अनुसार यह किताब लंबी जरूर है, लेकिन लीडरशिप और बदलाव को समझने के लिए बेहद उपयोगी है. उनका मानना है कि आप किसी क्लासरूम से ज्यादा ज्ञान इस बुक से हासिल कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि किताब का सबसे बड़ा सबक यह है कि अगर आप कोई बड़ा बदलाव लाना चाहते हैं तो आपको सभी को साथ लेकर चलना होगा, भले ही आप पूरी तरह से उनसे सहमत न हों. उन्होंने इस किताब को 7.5/10 की रेटिंग दी.
View on Instagram
The Psychology of Money
लेखक: Morgan Housel
यह किताब पैसे और इंवेस्टमेंट को आसान लैंग्वेज में समझाता है. बुके के पहले हिस्से में उन लोगों की स्टोरी दिखाई गई है, जिनकी किस्मत अच्छी होती है. वहीं दूसरे हिस्से में संघर्ष करने वाले लोगों की कहानी है. निखिल कामत ने इस किताब को 10 में से 8 की रेटिंग दी है. उनका कहना है कि इस बुक की लैंग्वेज काफी आसान है. ऐसे में आप इस वीकेंड इसे पढ़ने का प्लान कर सकते हैं.
Freedom from the Known
लेखक: Jiddu Krishnamurti
यह किताब निखिल कामत की ऑल टाइम फेवरेट बुक्स की लिस्ट में शामिल है. उन्होंने बताया कि वह इसे कम से कम पांच बार पढ़ चुके हैं और हर बार उन्हें इससे नया नजरिया मिला. उनके अनुसार यह किताब आसान भाषा में लिखी गई है और रीडर्स को सही सवाल पूछना सिखाती है. उन्होंने इसे 10/10 की रेटिंग दी.
The Trading Game
लेखक: Gary Stevenson
निखिल कामत ने The Trading Game किताब को बहुत ही आसान और इंटरेस्टिंग बताया. उन्होंने तो इस किताब को अपने 20 घंटे की फ्लाइट के दौरान निपटा दिया. उनके अनुसार यह किताब कहानी के जरिए बताती है कि समय के साथ इंसान की इच्छाएं और प्राथमिकताएं कैसे बदलती रहती हैं. उन्होंने इसे 8/10 की रेटिंग दी.
Apple in China: The Capture of the World's Greatest Company
लेखक: Patrick McGee
निखिल कामत ने इस किताब को 9/10 की रेटिंग दी. उनके अनुसार यह किताब बताती है कि कैसे इंवेस्ट करें, सीखने की संस्कृति और मजबूत इकोसिस्टम किसी देश या कंपनी को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बना सकते हैं. उन्होंने इसे आसान और कहानी की तरह पढ़ी जाने वाली किताब बताया.
यह भी पढ़ें- लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती…BPSC में असफलता से निराश छात्रों के लिए संजीवनी हैं ये कोट्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










