UPSC फॉरेस्ट सर्विस का फाइनल रिजल्ट जारी, बसवराज ने किया टॉप, देखें टॉपर्स लिस्ट

सांकेतिक फोटो (Canva)
UPSC IFS Final Result 2026: यूपीएससी फॉरेस्ट सर्विस की परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से 148 पदों पर फॉरेस्ट सर्विस का फाइनल रिजल्ट जारी हुआ है. इस परीक्षा में बसवराज केमपावड़ ने टॉप किया है. टॉप 10 में सिर्फ एक लड़की का नाम है.
UPSC IFS Final Result 2026: यूपीएससी फॉरेस्ट सर्विस परीक्षा का लिखित भाग 16 नवंबर से 23 नवंबर 2025 तक आयोजित किया गया था. इसके बाद सफल उम्मीदवारों का पर्सनैलिटी टेस्ट यानी इंटरव्यू 6 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 के बीच हुआ. लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दोनों के अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट तैयार की गई.
UPSC IFS Final Result 2026: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Final Result Indian Forest Service Examination 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी.
- अपने रोल नंबर या नाम से रिजल्ट सर्च करें.
- रिजल्ट डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें.
UPSC IFS Final Result 2026 Selected Candidates List
इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी 2025 से शुरू हुई थी और आवेदन की आखिरी तारीख 21 फरवरी 2025 तय की गई थी. प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित हुई थी. प्रीलिम्स का रिजल्ट 11 जून 2025 को जारी किया गया.
UPSC IFS Toppers List 2026
| क्र.सं. | रोल नंबर | नाम |
|---|---|---|
| 1 | 0332660 | बसवराज केमपावड़ |
| 2 | 1512197 | अंशुमन कुमार सिंह |
| 3 | 6312068 | सिद्धार्थ |
| 4 | 0833493 | करण कुमार सिंह |
| 5 | 0805539 | आंचल शर्मा |
| 6 | 0306750 | अनूप रेड्डी ए |
| 7 | 0502603 | अक्षत सिंघल |
| 8 | 0402658 | संकल्प दीक्षित |
| 9 | 1221229 | रवि लक्ष्मीप्रिया |
| 10 | 0808117 | अश्वनी कुमार राय |
कैटेगरी वाइज सेलेक्शन
आयोग की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार कुल 148 उम्मीदवारों का चयन किया गया है. इनमें जनरल कैटेगरी के 42, EWS के 21, OBC के 52, SC के 22 और ST के 11 उम्मीदवार शामिल हैं. कुछ पद PwBD कैटेगरी के लिए भी रिजर्व थे. आयोग ने बताया कि PwBD-1 कैटेगरी की 2 सीटें अगले भर्ती वर्ष के लिए आगे बढ़ा दी गई हैं क्योंकि योग्य उम्मीदवार नहीं मिले. वहीं एक उम्मीदवार का रिजल्ट फिलहाल रोका गया है.
यह भी पढ़ें: UPSC की जिद, मानसी ने 11 नंबर से फेल होने के बाद AIR 78 लाकर रचा इतिहास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










