Sarkari Result UPMSP UP Board 12th Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 12वीं इन्टर का रिजल्ट जारी, सीएम योगी ने कहा सभी टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित

Author Govind jee
Updated:
विज्ञापन

UPMSP यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जल्द ही लाइव अपडेट

Sarkari Result UPMSP UP Board 12th Result 2025 Live: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा. छात्र अपना रिजल्ट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकते हैं. इस साल परीक्षा में कड़ी निगरानी और AI तकनीक का इस्तेमाल हुआ. पास होने के लिए 33% अंक जरूरी हैं. असफल छात्रों को पूरक परीक्षा का मौका मिलेगा.

विज्ञापन

UPMSP Inter Result 2025 Live: सीएम योगी ने कहा सभी टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के बाद कहा, “उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान पाने वाले सभी मेधावी छात्रों और छात्राओं को हार्दिक बधाई. आपने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से यह सफलता हासिल की है. यह आपकी उपलब्धि आपके माता-पिता और गुरुजनों के लिए गर्व का कारण बनेगी. मैं आपको उज्जवल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूँ। यूपी सरकार प्रदेश और जनपद स्तर के सभी टॉपर्स का सम्मान करेगी.

UP Board Class 12th Result 2025 (OUT) Live in Hindi: ये हैं यूपी बोर्ड के 12वीं टॉपर

रैंक 1- महक जयसवाल, प्रयागराज- 97.20%

रैंक 2- साक्षी, अमरोहा- 96.80%

रैंक 2- आदर्श यादव, सुल्तानपुर- 96.80%

रैंक 2- शिवानी सिंह, प्रयागराज- 96.80%

रैंक 2- अनुष्का सिंह, कौशांबी- 96.80%

रैंक 3- मोहनी, इटावा- 96.40%

UP Board Class 12th Result 2025 (OUT) Live in Hindi: इंटर का रिजल्ट घोषित

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 76.60% और छात्राओं का 86.37% दर्ज किया गया है.

UPMSP UP Board 12th Topper List 2025 LIVE: यूपी बोर्ड 12वीं में किसने मारी बाजी?

यूपी बोर्ड 12वीं की टॉपर महक जायसवाल हैं, जो प्रयागराज की रहने वाली हैं. इन्होंने 97.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं.

UPMSP UP Board 12th Result 2025 OUT Live: जारी हुआ यूपी बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट

रिजल्ट चेक करें?

अपने रिजल्ट देखने के लिए इन चरणों का पालन करें:

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: upresults.nic.in

‘UP बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2025’ लिंक पर क्लिक करें.

अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी भरें.

‘सबमिट’ पर क्लिक करें और अपने अंक देखें.

भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम को सेव या प्रिंट कर लें

UP Board 12th Toppers Prize: 12वीं के टॉपर्स को मिलेंगे इनाम

UP Board 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को कैश प्राइज, मेडल और लैपटॉप मिल सकते हैं. इसके अलावा, जिले में टॉप करने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola