ePaper

UP Board 10th and 12th Result 2025: इंटरनेट स्लो या वेबसाइट डाउन? बस एक SMS में पाएं यूपी बोर्ड का रिजल्ट!

Updated at : 13 Apr 2025 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
UP Board 10th and 12th Result 2025, students' image has been created by ai

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025, छात्रों की छवि को एआई ने बनाया है

UP Board 10th and 12th Result 2025:उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2025 में आयोजित की गई थीं, जिसमें प्रदेश भर से लाखों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था. अब सभी छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है, जिसके कारण साइट धीमी हो जाती है या क्रैश हो जाती है और छात्रों को रिजल्ट देखने में परेशानी होती है. इसके लिए आपको यहां वो तरीका बताया जा रहा है, जिसके जरिए आप आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

विज्ञापन

UP Board 10th and 12th Result 2025 in Hindi: उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी और मार्च 2025 में आयोजित की गई थीं. 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च तक चली थी, जबकि 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक पूरी हुई थी. इन परीक्षाओं में लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया था और अब वे अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

हालांकि, हर साल रिजल्ट घोषित होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण साइट धीमी हो जाती है या डाउन हो जाती है, जिससे छात्रों को रिजल्ट देखने में परेशानी होती है. लेकिन अब यूपी बोर्ड ने एक आसान और त्वरित तरीका बताया है, जिसके जरिए छात्र आसानी से अपना रिजल्ट पा सकते हैं, एक एसएमएस के जरिए!

How to get up board result SMS 10th 12th in Hindi: एसएमएस से कैसे पाएं रिजल्ट?

यूपी बोर्ड ने छात्रों के लिए एसएमएस सेवा शुरू की है, जिससे वे बिना इंटरनेट के भी अपना रिजल्ट जल्दी पा सकते हैं. वेबसाइट पर ट्रैफिक की समस्या से बचने के लिए अब छात्रों को बस एक एसएमएस भेजना होगा. 

रोल नंबर तैयार रखें: सबसे पहले छात्रों को अपना रोल नंबर पता होना चाहिए, जो उनके एडमिट कार्ड पर लिखा होता है. 

एसएमएस भेजें: छात्रों को अपने मोबाइल से एसएमएस भेजना होगा.  10वीं और 12वीं के लिए एसएमएस भेजने का तरीका इस प्रकार है:

छात्रों को अपने मोबाइल फोन से एसएमएस भेजकर 10वीं और 12वीं का रिजल्ट प्राप्त करना होगा. 10वीं के छात्रों को UP10 <स्पेस> रोल नंबर और 12वीं के छात्रों को UP12 <स्पेस> रोल नंबर टाइप करके एसएमएस भेजना होगा. एसएमएस भेजने के कुछ ही मिनटों में छात्रों को उनके रिजल्ट की जानकारी मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगी.

पढ़ें: UP Board Toppers Prize 2025: यूपी बोर्ड टॉपर्स की झोली में बरसेगा लाखों का इनाम, नकद से लेकर लैपटॉप तक सब कुछ!

UP Board 10th and 12th Result 2025: रिजल्ट कब जारी किया जाएगा?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) अप्रैल 2025 के तीसरे सप्ताह में कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा  रिजल्ट 2025 घोषित कर सकता है.  हालांकि, बोर्ड ने अभी तक परिणाम जारी करने की आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की है. पिछले साल 2024 में यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट 20 अप्रैल 2024 को घोषित किए थे, जिससे यह माना जा सकता है कि रिजल्ट 20 तारीख के बाद ही आएगा. 

पढ़ें: UP Board Result 2025: बदल गई यूपी बोर्ड की मार्कशीट! अब न फटेगी न गलेगी, जानें नया फॉर्मेट

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola