ePaper

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का रिजल्ट जल्द, ऐसे चेक करें अपनी मेरिट लिस्ट

Updated at : 28 Feb 2026 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
India Post GDS result 2026

India Post GDS result 2026: स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

India Post GDS result 2026: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट आज जारी होने की संभावना है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 28,636 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई है. कैंडिडेट्स अब बेसब्री से रिजल्ट का वेट कर रहे हैं.

विज्ञापन

India Post GDS result 2026: देशभर के लाखों युवाओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है. इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट 2026 आज जारी होने की संभावना जताई जा रही है. ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स काफी समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. आज मेरिट लिस्ट कभी भी ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी की जा सकती है. India Post द्वारा निकाली गई इस भर्ती (India Post GDS result 2026) में 28,636 पोस्ट पर सिलेक्शन किया जाएगा.  इस रिक्रूट्मेंट की खास बात यह है कि इसमें कोई रिटन एग्जाम नहीं होता है. 

कैंडिडेट्स का सिलेक्शन सीधे 10वीं क्लास के मार्क्स के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट से किया जाता है. मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने राज्य के अनुसार PDF डाउनलोड करके उसमें अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर चेक कर सकेंगे. अगर किसी का नाम लिस्ट में आ जाता है, तो उन्हें आगे की प्रक्रिया यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा.

India Post GDS result 2026 ऐसे करें चेक 

  • सबसे पहले इंडियन पोस्ट ऑफिस की ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर GDS Result या Shortlisted Candidates लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब अपने स्टेट का नाम चुनें. 
  • आपके स्टेट या सर्किल की मेरिट लिस्ट खुल जाएगी. 
  • उसमें अपना रोल नंबर और नाम सर्च करके देख सकते हैं. 

India Post GDS result 2026: कटऑफ और सैलरी डिटेल्स 

हर स्टेट या सर्किल की कटऑफ अलग-अलग होगी. पिछले भर्ती के अनुसार जनरल कैटेगरी की कटऑफ काफी हाई थी. जनरल कैटेगरी में लगभग 85-95% कटऑफ रहता है. वहीं ओबीसी कैटेगरी में 80 से 90 % और एससी/एसटी कैटेगरी में 70-75% कटऑफ जा सकता है. इसलिए कैंडिडेट्स को अच्छे मार्क्स लाकर अप्लाई करना इम्पॉर्टेंट है. इस भर्ती के अनुसार सैलरी पोस्ट के अनुसार लगभग 10,000 से 29,380 प्रति माह हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: SSC CHSL 2025 result Tier 1 जारी, जानें क्या रहा कटऑफ

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola