UP Board 10th Result 2026 Live: आज शाम 4 बजे आएगा रिजल्ट, X पर बोर्ड ने शेयर किया लिंक

यूपी बोर्ड रिजल्ट
UPMSP UP Board 10th Result 2026 Live Updates: आज का दिन लाखों स्टूडेंट्स के लिए बेहद अहम है. आज यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट शाम 4 बजे जारी किया जाएगा. पल-पल के अपडेट्स के लिए पढ़ें पूरी खबर.
UP Board 10th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड 10वीं के लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज यानी 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे हाईस्कूल (10वीं) का रिजल्ट जारी करेगा. इस बार करीब 26 लाख स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे.
बोर्ड ने लाइव का लिंक किया ट्वीट
यूपी बोर्ड कुछ ही मिनटों में 10वीं-12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है. बोर्ड ने X पर Live का लिंक जारी किया है. हालांकि, यह लिंक अभी एक्टिव नहीं है. इस लिंक के जरिए आप रिजल्ट देख सकते हैं.
बोर्ड ने कहा निरंतर प्रयास करना ही असली शक्ति है
बोर्ड का कहना है कि मार्क्स महत्वपूर्ण हैं. लेकिन सीखना और निरंतर प्रयास भी असली शक्ति है. बोर्ड ने सभी स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दी.
बोर्ड ने कहा परीक्षा एक पड़ाव है, मंजिल नहीं
यूपी बोर्ड ने स्टूडेंट्स को रिजल्ट आने से पहले शुभकामनाएं दी. बोर्ड ने ट्वीट (X) के जरिए शेयर किया है कि परीक्षा एक पड़ाव है, मंजिल नहीं. यह रिजल्ट आपकी मेहनत और लगन की देन है. सिर्फ मार्क्स नहीं, यह दिन है आत्मविश्लेषण, गर्व और नए संकल्पों का.
टॉपर्स को मिलेगा इनाम
यूपी बोर्ड के टॉपर्स को इनाम दिए जाएंगे. इनाम के तौर पर कैश प्राइज, लैपटॉप और अन्य चीजें दी जाएंगी. बोर्ड द्वारा रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स का नाम भी जारी किया जाएगा.
प्रयागराज मुख्यालय रिजल्ट जारी करने की तैयारी
प्रयागराज स्थित माध्यमिक शिक्षा परिषद् के मुख्यालय में रिजल्ट जारी करने की तैयारिया अपने लास्ट फेज में है. दोपहर 2 बजे के बाद से ही वरिष्ठ अधिकारियों का पहुंचना शुरू हो जाएगा. बोर्ड सचिव भगवती सिंह ठीक शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट जारी करेंगे.
CM देंगे टॉपर्स को बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर साल की तरह इस बार भी ट्विटर (X) के जरिए टॉपर्स को बधाई दे सकते हैं. रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी.
रिजल्ट के साथ ही जारी होंगे टॉपर्स लिस्ट
यूपी बोर्ड हर बार की तरह इस बार भी रिजल्ट जारी होने के बाद टॉपर्स ने नाम भी जारी करेगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए टॉपर्स के नाम जारी किए जाएंगे. साथ ही ऑफिशियल वेबसाइट पर भी रिजल्ट अपलोड किया जाएगा.
बोर्ड ने कहा छात्रों के लिए उत्सव से कम नहीं रिजल्ट
बोर्ड ने X पर ट्वीट करके जानकारी दी है. बोर्ड ने कहा कि आज का दिन लाखों छात्र-छात्राओं के जीवन में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है. यह सिर्फ रिजल्ट नहीं, बल्कि मेहनत, उम्मीद और नए सपनों की शुरुआत का उत्सव है!
यूपी बोर्ड का नोटिस, यहां देखें
रिजल्ट जारी होते ही छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे. पिछले सालों की तरह इस बार भी रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा.

इन 3 वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
- results.upmsp.edu.in
कैसे चेक करें UP Board 10वीं 2026 रिजल्ट?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं
- होम पेज पर UP Board 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर डालें और सबमिट करें
- सबमिट करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
मार्कशीट में क्या-क्या होगा?
ऑनलाइन रिजल्ट में छात्रों को ये डिटेल्स मिलेंगी
- स्टूडेंट्स का नाम
- रोल नंबर
- सब्जेक्ट वाइज मार्क्स
- टोटल मार्क्स
- पास/फेल स्टेटस
ओरिजिनल मार्कशीट कब मिलेगी?
रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद छात्र ओरिजिनल मार्कशीट मिलेगी. स्टूडेंट्स ओरिजिनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट अपने-अपने स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे. आमतौर पर यह 10 से 15 दिनों के अंदर स्कूलों में पहुंच जाती है.
यह भी पढ़ें- आज जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले पाएं मार्कशीट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




