रोल नंबर से कैसे चेक करें यूपी बॉर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट? जानें आसान तरीका

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
UP Board Result 2026: रोल नंबर से यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करना आज के समय में बहुत आसान हो गया है. आप वेबसाइट या SMS से कुछ ही मिनटों में रोल नंबर डालकर आपण रसेउलट देख सकेंगे.
UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के लाखों छात्र हर साल अपने रिजल्ट का इंतजार करते हैं. रिजल्ट आते ही सबसे बड़ा सवाल होता है कैसे चेक करें. अगर आपके पास रोल नंबर है, तो रिजल्ट देखना बहुत आसान है. आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं, बस मोबाइल या कंप्यूटर से कुछ मिनट में आप पान रिजल्ट देख पाएंगे.
रोल नंबर क्यों जरूरी है?
रोल नंबर ही आपकी पहचान होता है बोर्ड के रिकॉर्ड में. इसी के जरिए आपका रिजल्ट सिस्टम में खोजा जाता है. कई बार छात्र जल्दबाजी में अपना एडमिट कार्ड कहीं रखकर भूल जाते हैं. इसलिए रिजल्ट चेक करने से पहले अपना एडमिट कार्ड जरूर संभालकर रखें, क्योंकि उसी में आपका रोल नंबर लिखा होता है.
वेबसाइट से ऐसे चेक करें UP Board Result 2026
- सबसे पहले यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं.
- वहां UP Board 10th Result या UP Board 12th Result लिंक पर क्लिक करें.
- यहां अब अपना रोल नंबर डालें.
- Submit या View Result बटन पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- आप रिजल्ट डाउनलोड कर लें या प्रिंट भी निकाल सकते हैं.
मोबाइल से चेक करना और भी आसान
अगर आपके पास कंप्यूटर नहीं है, तो कोई दिक्कत नहीं हैं. मोबाइल फोन से भी आप वही प्रक्रिया अपनाकर रिजल्ट (UP Board Result 2026) देख सकते हैं. आजकल लगभग हर वेबसाइट मोबाइल फ्रेंडली होती है, इसलिए फोन पर भी रिजल्ट साफ-साफ दिख जाता है. ध्यान रखें कि रिजल्ट के समय वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से थोड़ी स्लो हो सकती है. ऐसे में थोड़ा इंतजार करें और दोबारा कोशिश करें.
SMS से भी जान सकते हैं मार्कशीट
अगर इंटरनेट सही से काम नहीं कर रहा है, तो SMS के जरिए भी रिजल्ट (UP Board Result 2026) चेक किया जा सकता है. इसके लिए आपको एक तय फॉर्मेट में अपना रोल नंबर लिखकर दिए गए नंबर पर भेजना होता है. कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आपके मार्क्स और पास/फेल की डिटेल्स होगी. यह तरीका उन छात्रों के लिए काफी काम का है, जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है.
चेक करते समय ध्यान रखें ये बातें
- रोल नंबर सही-सही भरें, एक भी नंबर गलत हुआ तो रिजल्ट नहीं दिखेगा.
- केवल ऑफिशियल या भरोसेमंद वेबसाइट का ही यूज करें.
- रिजल्ट देखने के बाद उसकी कॉपी सेव जरूर कर लें.
- ऑनलाइन रिजल्ट अस्थायी होता है, असली मार्कशीट बाद में स्कूल से मिलती है.
अगर रिजल्ट में गलती दिखे तो क्या करें?
कभी-कभी नाम, मार्क्स या अन्य जानकारी में गलती नजर आ सकती है. ऐसे में घबराएं नहीं. तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड ऑफिस से संपर्क करें. वहां से आप सुधार की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: UP Board 10th Result 2026 Live: आज शाम 4 बजे आएगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक, ये हैं 3 वेबसाइट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




