JAC Board 10th Result 2026 Out: जैक बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 23 Apr 2026 9:17 PM

विज्ञापन

जैक बोर्ड रिजल्ट

JAC Board 10th Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट से जुड़ी सभी जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर.

विज्ञापन

JAC Board 10th Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे स्टूडेंट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और results.digilocker.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस बार के रिजल्ट में बेटियों ने बाजी मारी है.

कैसे देखें JAC Board 10वीं रिजल्ट 2026?

  • सबसे पहले JAC की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं
  • होमपेज पर “JAC 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अब अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • मार्कशीट को डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें

मार्कशीट में होंगी ये डिटेल्स

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक
  • ग्रेड
  • स्कूल का नाम
  • पास/फेल स्टेटस

SMS के जरिए JAC Board 10वीं रिजल्ट कैसे देखें?

अगर छात्र इंटरनेट की समस्या के कारण ऑनलाइन रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं, तो वे SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

  • अपने मोबाइल के मैसेज (SMS) ऐप को खोलें
  • नया मैसेज टाइप करें: JAC10 <स्पेस> रोल नंबर
  • इसे निर्धारित नंबर (जो बोर्ड जारी करेगा) पर भेजें
  • कुछ ही समय में आपके मोबाइल पर रिजल्ट SMS के रूप में आ जाएगा

DigiLocker के जरिए JAC Board 10वीं रिजल्ट कैसे देखें?

  • DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें
  • मोबाइल नंबर/आधार से लॉगिन करें (नया यूजर है तो साइनअप करें)
  • “Issued Documents” या “Education” सेक्शन में जाएं
  • “Jharkhand Academic Council (JAC)” को सेलेक्ट करें
  • “Class 10 Marksheet 2026” पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर/रोल कोड और पासिंग ईयर दर्ज करें
  • सबमिट करते ही डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी
  • इसे डाउनलोड करें या DigiLocker में सेव रखें

रिजल्ट जारी होने के बाद री-इवैल्यूएशन के लिए करें आवेदन 

परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है. वहीं, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे रिजल्ट घोषित होने के 10 से 15 दिनों के भीतर स्क्रूटनी (री-इवैल्यूएशन) के लिए आवेदन कर सकते हैं.

कब हुई थी जैक बोर्ड 10वीं परीक्षा?

झारखंड बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 के बीच किया गया था. इस परीक्षा में 4.3 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें- रोल नंबर से कैसे चेक करें यूपी बॉर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट? जानें आसान तरीका

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola