राजस्थान यूनिवर्सिटी UG, PG का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट चेक करें मार्कशीट
Published by : Ravi Mallick Updated At : 28 Sep 2025 5:28 PM
Uniraj Result 2025 OUT (सांकेतिक फोटो)
Uniraj Result 2025 OUT: राजस्थान यूनिवर्सिटी की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान (Uniraj) ने अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) सेमेस्टर परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपनी मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट uniraj.ac.in और result.uniraj.ac.in पर चेक कर सकते हैं.
Uniraj Result 2025 OUT: यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान (Uniraj) ने अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) सेमेस्टर परीक्षाओं के रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं. यह रिजल्ट (Uniraj Result 2025) उन सभी छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है जिन्होंने BBA, BCA, B.Com, B.Sc, MA, M.Sc, MBA, BA Part-III (Revaluation), BSc-B.Ed Part-II और III, B.Ed Special (HI) II & IV सेमेस्टर जैसी कई कोर्स की परीक्षाओं में हिस्सा लिया था.
छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. यूनिवर्सिटी ने इसे छात्रों की सुविधा के लिए result.uniraj.ac.in और uniraj.ac.in पर उपलब्ध कराया है. मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, कोर्स, कॉलेज का नाम, विषयवार अंक और कुल प्राप्त अंक शामिल होंगे.
Uniraj Result 2025 ऐसे करें चेक
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uniraj.ac.in या result.uniraj.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर Examination Results या ‘Results 2025’ सेक्शन पर क्लिक करें.
- अपने कोर्स और सेमेस्टर को सेलेक्ट करें.
- रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करें. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
Uniraj Result 2025 for Semesters यहां डायरेक्ट चेक करें.
मार्कशीट में होंगी ये डिटेल्स
मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, कॉलेज का नाम, कोर्स, विषयवार अंक और कुल प्राप्त अंक शामिल होते हैं. यह जानकारी छात्रों को उनके अकादमिक प्रदर्शन का सही आकलन करने में मदद करती है. राजस्थान यूनिवर्सिटी ने पहले ही बीए, बीसीए, बीएससी और बीबीए के विभिन्न पार्ट्स के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. मार्कशीट में छात्रों का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक, ग्रेड और पासिंग स्टेटस देखा जा सकता है.
अगर किसी छात्र को लगता है कि उनके अंक सही नहीं आए हैं, तो वे BA Part-III या अन्य कोर्स के लिए रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. रीवैल्यूएशन की प्रक्रिया भी यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है.
यह भी पढ़ें: इस राज्य के छात्रों को MBBS की सीटें बढ़ने का इंतजार, हर साल अपना घर छोड़ते हैं युवा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










