ePaper

SSC MTS Result 2024: किसी भी समय आ सकता है एसएससी एमटीएस का परिणाम, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

Updated at : 31 Dec 2024 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
SSC MTS Result

SSC MTS Result

SSC MTS Result 2024: एसएससी जल्द ही एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी करेगा, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट और परिणाम डाउनलोड करने का तरीका.

विज्ञापन

SSC MTS Result 2024: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) जल्द ही एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2024 जारी करेगा. इस भर्ती के तहत एमटीएस (मल्टी-टास्किंग स्टाफ) और हवलदार के कुल 9583 पद भरे जाएंगे. इनमें 6144 पद एमटीएस और 3439 पद हवलदार के लिए आरक्षित हैं. एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2024 आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2024 जनवरी के पहले सप्ताह में घोषित होने की संभावना है. यह परीक्षा 30 सितंबर 2024 से 14 नवंबर 2024 के बीच आयोजित की गई थी. एसएससी एमटीएस परीक्षा दो चरणों में होती है: टियर-1 और टियर-2. टियर-1 में सफल होने वाले उम्मीदवारों को टियर-2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

रिजल्ट के साथ आएगा कटऑफ लिस्ट

SSC MTS रिजल्ट 2024 के साथ कैटेगरी-वाइज कटऑफ मार्क्स भी जारी किए जाएंगे. निर्धारित कटऑफ प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी अगले चरण, यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), के लिए योग्य माने जाएंगे. PET/PST के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ों का सत्यापन भी किया जाएगा. एसएससी एमटीएस रिजल्ट से संबंधित जानकारी किसी भी अभ्यर्थी को व्यक्तिगत रूप से नहीं दी जाएगी. अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी जानकारी अपडेट रखें.

कैसे डाउनलोड करें SSC MTS का परिणाम ?

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर SSC MTS and Hawaldar Result के लिंक पर क्लिक करें.
  • नए पेज पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
  • इसे चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें.

Also Read: Success Story: बिहार की इस बेटी ने गांव वालों का तोड़ा घमंड, पढ़ने से रोका तो UPSC क्रैक कर बनी IAS अफसर

Also Read: Railway Group D Vacancy 2025: रेलवे में 10वीं पास के लिए छप्पर फाड़ वैकेंसी, भरे जाएंगे इतने हजार पद

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola