ePaper

SBI Clerk Result 2025: एसबीआई क्लर्क मेंस का रिजल्ट sbi.co.in पर जल्द, यहां सबसे पहले करें चेक

Updated at : 29 May 2025 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
SBI PO Recruitment 2025

SBI PO Recruitment 2025

SBI Clerk Result 2025 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. एसबीआई क्लर्क मेंस रिजल्ट जल्द ही sbi.co.in पर जारी किया जाएगा. रिजल्ट आते ही उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर से स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे. रिजल्ट के साथ ही कटऑफ और LPT टेस्ट की डिटेल्स भी जारी होंगी.

विज्ञापन

SBI Clerk Result 2025 in Hindi: अगर आपने SBI क्लर्क मेंस परीक्षा 2025 दी है तो आपके लिए महत्वपूर्ण खबर है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) जल्द ही SBI जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) मेन्स रिजल्ट 2025 जारी करने वाला है. एक बार रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे. यहां आपको रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट और रिजल्ट चेक करने के बारे में बताया जा रहा है. 

SBI क्लर्क मेंस रिजल्ट 2025 कहां और कैसे मिलेगा?

SBI Clerk Result 2025 की घोषणा के बाद आप रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से अपना रिजल्ट PDF में डाउनलोड कर पाएंगे. इसके साथ-साथ कट-ऑफ मार्क्स और स्कोर कार्ड भी उपलब्ध होंगे. SBI Clerk Mains 2025 Exam इस साल 10 और 12 अप्रैल को आयोजित की गई थी.

यह भी पढ़ें- Bihar DECE LE 2025: जून में इस दिन होगी परीक्षा, नई तारीख और एडमिट कार्ड सहित पूरी जानकारी यहां

SBI Clerk Final Result में क्या होगा शामिल?

फाइनल रिजल्ट में उन उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट होगी जिन्हें नियुक्ति के लिए चुना गया है. इन चयनित उम्मीदवारों को आगे Language Proficiency Test (LPT) देना होगा. इस टेस्ट में उम्मीदवारों की राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने की क्षमता जांची जाएगी. अंतिम चयन इस टेस्ट के प्रदर्शन पर आधारित होगा.

SBI Clerk परीक्षा की मार्किंग स्कीम क्या है?

  • प्रत्येक सही उत्तर पर: 1 अंक
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर: ¼ (0.25) अंक की कटौती
  • प्रारंभिक परीक्षा: कुल 100 अंकों की
  • मुख्य परीक्षा: कुल 200 अंकों की

SBI Clerk Mains Result 2025 कैसे डाउनलोड करें?

रिजल्ट चेक करने के लिए स्टेप्स देख सकते हैं-

  • सबसे पहले SBI की वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.
  • ‘Careers’ या ‘वर्तमान रिक्तियां’ सेक्शन में जाएं.
  • ‘Junior Associate (Customer Support & Sales)’ पर क्लिक करें.
  • ‘SBI Clerk Mains 2025 Result Download Link’ पर क्लिक करें.
  • अब ओपन हुए PDF में अपना रोल नंबर चेक करें.
  • भविष्य के लिए इस PDF को डाउनलोड या प्रिंट कर लें.

SBI Clerk 2025 चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण हैं?

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
  • मुख्य परीक्षा (Mains)
  • स्थानीय भाषा परीक्षा (LPT)

यह भी पढ़ें- NEET PG 2025: नीट पीजी 2025 की Exam City Slip इस दिन, देखें एडमिट कार्ड और परीक्षा की डिटेल

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola