RRB NTPC Result: 3 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, जानिए कब जारी होगा रिजल्ट
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 28 Sep 2025 11:33 AM
आरआबी एनटीपीसी रिजल्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)
RRB NTPC Result: NTPC अंडरग्रैजुएट लेवल के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट या सीबीटी-1 परीक्षा 7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई थी. वहीं अब कैंडिडेट्स को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. इस भर्ती के तहत 3445 पदों पर नियुक्ति होगी. RRB NTPC परीक्षा के लिए आंसर की 15 सितंबर 2025 को जारी की गई थी.
RRB NTPC Result: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही NTPC यूजी सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट जारी होने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को रोल नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी. RRB NTPC की इस भर्ती के जरिए 3445 पदों पर कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी.
RRB NTPC Exam: कब हुई थी परीक्षा?
NTPC अंडरग्रैजुएट लेवल के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट या सीबीटी-1 परीक्षा 7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई थी. परीक्षा की अवधि 90 मिनट की थी. और प्रश्नों की संख्या 100 थी.
RRB NTPC Answer key: 15 को जारी किया प्रोविजनल आंसर की
इस परीक्षा के लिए 15 सितंबर 2025 को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी. 20 सितंबर 2025 तक कैंडिटेट्स के पास आपत्ति दर्ज करने का मौका था. वहीं अब कैंडिडेट्स को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है.
RRB NTPC Exam Important Details: आरआरबी परीक्षा से जुड़ी कुछ खास बातें
- CBT-1 परीक्षा 7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक हुई.
- हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग तय की गई.
- 15 सितंबर 2025 को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई.
- अभ्यर्थियों को 20 सितंबर 2025 तक आपत्ति दर्ज करने का मौका मिला.
RRB NTPC Result Update In Hindi: कब तक जारी हो सकते हैं रिजल्ट?
उम्मीद है कि अक्टूबर 2025 के पहले सप्ताह तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. परिणाम और स्कोरकार्ड क्षेत्रीय RRB की वेबसाइटों पर उपलब्ध होंगे.
RRB NTPC Result Steps To Download: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से देख सकते हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- “NTPC UG Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
- लॉगिन विवरण जैसे कि रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर दर्ज करें.
- PDF में रोल नंबर / नाम खोजें और रिजल्ट डाउनलोड करें.
- इस पीडीएफ का प्रिंटआउट निकाल लें.
यह भी पढ़ें- झटपट कर लें Apply, क्लर्क और पीओ बनने का आज आखिरी मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










