RRB NTPC का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां जोन वाइज करें चेक

Published by :Ravi Mallick
Published at :07 May 2026 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
RRB NTPC Final Result

सांकेतिक फोटो (Canva)

RRB NTPC Final Result 2026 OUT: रेलवे में एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से अलग-अलग जोन के लिए सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की फाइनल लिस्ट जारी की गई है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- indianrailways.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

RRB NTPC Final Result 2026 OUT: रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. रेलवे भर्ती बोर्ड यानी RRB ने NTPC Graduate Level Exam 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. बोर्ड की तरफ से अलग-अलग रेलवे जोन के लिए चयनित उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी की गई है.

RRB NTPC Graduate Level भर्ती के माध्यम से रेलवे में कई अहम पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं. इसमें मुख्य वाणिज्य सह टिकट सुपरवाइजर, स्टेशन मास्टर, मालगाड़ी प्रबंधक, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट सह टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट जैसे पद शामिल हैं.

RRB NTPC Final Result 2026 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले indianrailways.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होम पेज पर RRB NTPC Final Result 2026 लिंक खोजें.
  • अपने रेलवे जोन के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  • PDF में अपना रोल नंबर सर्च करें.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें.

रेलवे भर्ती बोर्ड ने NTPC Graduate Level भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2024 से शुरू की थी. उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 20 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया गया था. इसके बाद जून 2025 में परीक्षा आयोजित की गई थी. अब लगभग एक साल बाद फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

जोन वाइज चेक करें रिजल्ट

रेलवे जोनस्थिति
RRB Kolkataरिजल्ट जारी
RRB Ahmedabadरिजल्ट जारी
RRB Siliguriरिजल्ट जारी
RRB Bhubaneshwarरिजल्ट जारी
RRB Ranchiरिजल्ट जारी
RRB Secunderabadरिजल्ट जारी

फाइनल रिजल्ट में नाम आने वाले उम्मीदवारों को अब आगे की प्रक्रिया के लिए तैयार रहना होगा. रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से जुड़ी जानकारी जारी कर सकता है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान जेल प्रहरी का फाइनल रिजल्ट जारी, राम अवतार को Rank 1, देखें टॉपर्स लिस्ट

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola