RRB Cut Off 2025: रेलवे भर्ती कटऑफ से परीक्षार्थी हैरान, OBC ने मारी बाजी, जनरल रह गया पीछे
Published by : Ravi Mallick Updated At : 24 Jul 2025 8:14 AM
RRB Cut Off 2025
RRB Cut Off 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए कटऑफ लिस्ट जारी हुई है. आरआरबी की तरफ से प्रयागराज जोन ने जेई भर्ती में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (RRB JE CBT 2) के दूसरे चरण का कटऑफ जारी किया है. कटऑफ लिस्ट जारी होते ही परीक्षार्थी हैरान हो गए. ओबीसी का कटऑफ जनरल कैटेगरी से काफी ज्यादा है. आमतौर पर ऐसा नहीं होता है.
RRB Cut Off 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 2025 में जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा के लिए दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 2) का कटऑफ जारी कर दिया है. प्रयागराज जोन की ओर से घोषित इस कटऑफ लिस्ट (RRB Cut Off 2025) ने परीक्षार्थियों को हैरान कर दिया है. कारण है ओबीसी कैटेगरी का कटऑफ जनरल से अधिक होना, जो सामान्यत: देखने को नहीं मिलता.
RRB Cut Off 2025: OBC का कटऑफ ज्यादा
सामान्यत: देखा जाता है कि जनरल कैटेगरी का कटऑफ काफी हाई होता है, लेकिन इस बार ओबीसी कैटेगरी का कटऑफ जनरल से काफी ज्यादा है. RRB JE CBT 2 में प्रयागराज जोन के अनुसार ओबीसी वर्ग का कटऑफ 846.23115 अंक रहा है. वहीं जनरल वर्ग का कटऑफ 795.1665 रहा, जो ओबीसी से करीब 51 अंक कम है. कटऑफ में यह बदलाव प्रतियोगिता के स्वरूप और उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर आधारित हो सकता है.
RRB JE Cut Off 2025 List यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
इसके अलावा अन्य वर्गों की बात करें तो एससी (SC) वर्ग में कटऑफ 720.07101 अंक रहा. वहीं एसटी (ST) के लिए यह आंकड़ा 515.81106 पर था. ईडब्ल्यूएस (EWS) कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ मार्क्स 780.14748 दर्ज किया गया है. भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) के लिए यह आंकड़ा 593.91048 अंक रहा है. इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि इस बार वर्गों के अनुसार कटऑफ में असामान्य अंतर देखने को मिला है.
RRB JE Exam में 403 पास
रेलवे भर्ती बोर्ड प्रयागराज की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जूनियर इंजीनियर पदों पर कुल 403 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब अपना स्कोरकार्ड और कटऑफ लिस्ट RRB प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट rrbprayagraj.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द वेबसाइट पर जाकर अपना विवरण जांच लें और आगे की प्रक्रिया के लिए तैयार रहें.
ये भी पढ़ें: JSSC: 5000 पद थे, 2734 ने दस्तावेज दिखाए, लेकिन सिर्फ 1661 को नौकरी मिली – बाकी का क्या हुआ?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










