RBSE Rajasthan Board Result 2024 Highlights: इस हफ्ते एकसाथ आ सकते हैं नतीजे

Updated:
विज्ञापन

RBSE Rajasthan Class 10th, 12th Result 2024 live

RBSE Rajasthan Class 10th, 12th Result 2024 live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई), अजमेर, 2024 आरबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम बहुत जल्द घोषित करेगा. रिजल्ट की घोषणा को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

विज्ञापन

कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन

अगर कोई छात्र Pass Marks लाने में विफल रहता है तो वह supplementary examination में शामिल हो सकता है. इस परीक्षा में शामिल होने से छात्रों को अपना साल बचाने का एक और मौका मिलता है. परीक्षा के नतीजे अगस्त या सितंबर में आने की उम्मीद है. छात्र अपने स्कूलों के जरिए कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं.

कॉपी दोबारा चेक करा सकते हैं

जो छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपनी कॉपी के revaluation का विकल्प चुन सकते हैं. उन्हें इसके लिए फीस का भुगतान करके अपने संबंधित स्कूलों से इसके लिए आवेदन करना होगा. आरबीएसई बोर्ड आमतौर पर जुलाई में इसका परिणाम घोषित करता है.

33 प्रतिशत पास मार्क्स

आरबीएसई बोर्ड के छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक के साथ-साथ ग्रेड डी प्राप्त करना होगा.

इस हफ्ते आ सकता है रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट इस हफ्ते जारी कर सकता है. इसके पहले बोर्ड के अफसरों की ओर से इसका औपचारिक ऐलान होगा.

राजस्थान बोर्ड तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ जारी करेगा. इससे पहले बोर्ड ने Arts stream के परिणाम 25 मई 2023 को घोषित किए थे, जबकि विज्ञान और वाणिज्य के परिणाम 18 मई, 2023 को आए थे.

SMS के जरिए कैसे देखें रिजल्ट

अपने फोन के मैसेज सेक्शन में जाकर RJ10 लिखकर अपना रोल नंबर टाइप करें. इस मैसेज को 5646750 या 56263 पर भेज दें. थोड़ी देर में आप को आपका रिजल्ट एसएमएस के माध्यम से भेज दिया जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola