RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा का आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें चेक
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 31 Mar 2026 1:16 PM
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट की सांकेतिक तस्वीर
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने 12वीं कक्षा आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है.
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने 12वीं कक्षा आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे स्टूडेंट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
शिक्षा मंत्री ने उदयपुर से जारी किया रिजल्ट
शिक्षा मंत्री ने उदयपुर स्थित जिला कलेक्टर के कार्यालय से रिजल्ट जारी किया. शिक्षा मंत्री ने सभी पास करने वाले स्टूडेंट्स को बधाई दी. उन्होंने भविष्य के लिए सबको शुभकामनाएं दी. वहीं जो इस बार अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाएं, उन्हें निराश न होने का संदेश दिया.
कैसे देखें 12वीं राजस्थान बोर्ड रिजल्ट?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर RBSE 12th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा.
- यहां अपना रोल नंबर डालें.
- अब Submit बटन पर क्लिक करें.
- कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा.
रिजल्ट चेक करने के लिए अन्य तरीके
rajeduboard.rajasthan.gov.in
rajresults.nic.in
DigiLocker App
SMS के जरिए
SMS से कैसे देखें 12वीं का रिजल्ट?
अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तो आप अपने साधारण कीपैड वाले फोन से भी सिर्फ एक SMS भेजकर अपना रिजल्ट हासिल कर सकते हैं. इसके लिए अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं. अपने फोन के मैसेजिंग ऐप में जाकर RJ12S/A/C <स्पेस> रोल नंबर टाइप करें और उसे 5676750 या 56263 पर भेज दें. कुछ ही सेकंड में एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट मिल जाएगा.
यह भी पढ़ें- Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी, 97.54% हुए पास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










