Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी, 97.52% हुए पास
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 31 Mar 2026 10:54 AM
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट सांकेतिक तस्वीर
Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है. प्रथम श्रेणी में 1,56,818 छात्र और 2,27,252 छात्राएं पास हुईं.
Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से आज यानी कि 31 मार्च 2026 को 12वीं कक्षा के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया गया. आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 97.54% छात्र-छात्राएं हुए पास. रिजल्ट देखने के लिए छात्र RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in पर जा सकते हैं.
प्रथम स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या
राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में इस वर्ष 5,91,023 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 5,83,201 छात्र परीक्षा में शामिल हुए. कुल पासिंग प्रतिशत 97.52% रहा. वहीं छात्रों का पासिंग प्रतिशत 95.80% रहा और छात्राओं का 98.95% रहा. प्रथम श्रेणी में 1,56,818 छात्र और 2,27,252 छात्राएं पास हुईं.
कैसे देखें 12वीं राजस्थान बोर्ड रिजल्ट?
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर RBSE 12th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा.
यहां अपना रोल नंबर डालें.
अब Submit बटन पर क्लिक करें.
कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा.
2025 का आर्ट्स का पासिंग प्रतिशत
राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा का आर्ट्स प्रतिशत पिछले साल 97.70 प्रतिशत था. पिछले साल आर्ट्स स्ट्रीम में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया. आर्ट्स में लड़कों का पासिंग प्रतिशत 97.09 था और लड़कियों का 98.42.
टेबल में देखें 12वीं राजस्थान बोर्ड आर्ट्स का पासिंग प्रतिशत
| कैटेगरी | पास प्रतिशत |
|---|---|
| कुल प्रतिशत | 97.70% |
| छात्र | 97.09% |
| छात्राएं | 98.42 |
यह भी पढ़ें- RBSE 12th Commerce Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट जारी, यहां से डायरेक्ट करें चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










