RBSE 12th Commerce Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट जारी, यहां से डायरेक्ट करें चेक

Updated at : 31 Mar 2026 10:02 AM (IST)
विज्ञापन
RBSE Rajasthan Board 12th Commerce Result 2026

RBSE Rajasthan Board 12th Commerce Result 2026

RBSE Rajasthan Board 12th Commerce Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स इन डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रोल नंबर डालकर तुरंत रिजल्ट देखें.

विज्ञापन

RBSE Rajasthan Board 12th Commerce Result 2026: राजस्थान बोर्ड के 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. लंबे इंतजार के बाद आज यानी 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट की घोषणा उनके ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई है. आप यहां राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट (RBSE 12th Commerce Result 2026 Out) चेक करने के स्टेप्स और अन्य जानकारी देख सकते हैं.

रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स

भारी ट्रैफिक के कारण मुख्य वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए स्टूडेंट्स नीचे दी गई इनमें से किसी भी वेबसाइट पर अपना रोल नंबर और रोल कोड डालकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • rajresults.nic.in

RBSE Rajasthan Board 12th Commerce Result 2026: कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट?

  • सबसे पहले RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर Examination Results 2026 के लिंक पर क्लिक करें. 
  • यहां आपको अलग-अलग स्ट्रीम के ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें से Senior Secondary (Commerce) 2026 Result पर क्लिक करें. 
  • अब आप अपना रोल नंबर डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. 

बिना इंटरनेट SMS से कैसे देखें रिजल्ट?

अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है या वेबसाइट नहीं खुल रही है, तो आप SMS के माध्यम से भी अपने मार्क्स जान सकते हैं:

  • अपने फोन के मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RJ12C <स्पेस> Roll Number 
  • इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेज दें.
  • कुछ ही सेकंड में आपका सब्जेक्ट वाइज स्कोर आपके मोबाइल में दिखने लगेगा.

रिजल्ट के बाद क्या करें?

  • रिजल्ट आने के बाद छात्रों को अपनी मार्कशीट में दी गई डिटेल्स जैसे नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर और सब्जेक्ट के मार्क्स को ध्यान से जांचना चाहिए. 
  • अगर किसी स्टूडेंट को लगता है कि उसे कम अंक मिले हैं, तो वह बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रीचेकिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
  • 12वीं के बाद कॉमर्स स्स्ट्रीम के छात्र CA (चार्टर्ड अकाउंटेंसी), CS (कंपनी सेक्रेटरी), BCom, BBA, या बैंकिंग और फाइनेंस के फील्ड में अपना शानदार करियर बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट चेक करने के 5 आसान स्टेप्स, यहां जानें

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola