RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट चेक करने के 5 आसान स्टेप्स, यहां जानें

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik AI Generated)
RBSE 12th Result 2026: आज यानी 31 मार्च 2026 को राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होगा. बताए गए इन 5 ईजी स्टेप्स को फॉलो करके आप बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स का रिजल्ट आज जारी होगा. यह उनके फ्यूचर की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. कई छात्रों को यह पता नहीं होता कि रिजल्ट कैसे और कहां से चेक करें. राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करना अब बहुत आसान हो गया है. आप 12वीं बोर्ड का रिजल्ट RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in से चेक कर सकते हैं. नीचे दिए गए इन 5 स्टेप्स से स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट (RBSE 12th Result 2026) देख सकते हैं.
RBSE 12th Result 2026: सिर्फ 5 स्टेप्स में ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर 12वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर रजिस्टर करना होगा.
- रोल नंबर डालने के बाद Submit या View Result बटन पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.
SMS के जरिए भी देख सकते हैं रिजल्ट
अगर वेबसाइट स्लो हो या खुल नहीं रही हो, तो आप SMS के जरिए भी रिजल्ट (RBSE 12th Result 2026) चेक कर सकते हैं. इसके लिए बोर्ड से दिए गए फॉर्मेट में अपना रोल नंबर भेजना होता है. कुछ ही समय में आपका रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाता है.
रिजल्ट के बाद क्या करें?
रिजल्ट (RBSE 12th Result 2026) आने के बाद सबसे पहले अपने मार्क्स ध्यान से जांचें. अगर स्टूडेंट को लगता है कि मार्क्स कम हैं, तो आप रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसके अलावा, छात्र अपने करियर के अनुसार सही कोर्स और कॉलेज का सिलेक्शन भी करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




