RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE Updates: थोड़ी देर में आएगा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले पाएं मार्कशीट

Updated at : 31 Mar 2026 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE Updates

स्कूल स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE Updates: राजस्थान बोर्ड 12वीं का फाइनल रिजल्ट आज यानी 31 मार्च 2026 को जारी होने वाला है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी होगा. छात्र अपनी मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकेंगे.

विज्ञापन

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE Updates: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से आज यानी 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे 12वीं का रिजल्ट जारी होगा. राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर उदयपुर में कलेक्टर ऑफिस से ऑनलाइन रिजल्ट जारी करेंगे. इस साल 9 लाख से ज्यादा छात्र राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे. RBSE की ओर से तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट घोषित हो रहा है.

राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च 2026 को जारी कर दिया है. इस बार रिकॉर्ड बनाते हुए RBSE ने महज 24 दिनों में ही राजस्थान बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट जारी कर दिया था. ऐसा ही 12वीं कक्षा के लिए भी हो रहा है.

Rajasthan Board 12वीं का रिजल्ट थोड़ी देर में

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट थोड़ी देर में जारी होने वाला है. 12वीं में 9 लाख से ज्यादा छात्रों का रिजल्ट एक साथ जारी होगा. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.

Digilocker पर भी चेक करें राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं. इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. डिजिलॉकर पर 12वीं का रिजल्ट चेक करने का तरीका जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें.

Rajasthan Board 12th Result 2026 on Digilocker

RBSE जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट

Rajasthan Board 12th Result 2026 इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर RBSE 12th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा.
  • यहां अपना रोल नंबर दर्ज करें.
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें.
  • कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.

आ सकती है टॉपर्स लिस्ट

पिछले साल राजस्थान बोर्ड 12वीं में रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई थी. तीनों स्ट्रीम के लिए टॉपर्स की लिस्ट जारी हुई थी. इस बार भी राजस्थान बोर्ड स्ट्रीम वाइज टॉपर्स के नामों की घोषणा कर सकती है.

छात्रों की मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, स्कूल का नाम, विषयवार अंक और कुल अंक जैसी जानकारी शामिल होती है. इन डिटेल्स को चेक करने के बाद ही अपना रिजल्ट सेव करें.

यह भी पढ़ें: मोबाइल पर चेक करें राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, देखें सबसे स्मार्ट तरीका

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola