RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी, इस बार नहीं आएगी टॉपर्स की लिस्ट

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 24 Mar 2026 2:01 PM

विज्ञापन

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट सांकेतिक फोटो

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. शिक्षा मंत्री ने सभी सफल हुए कैंडिडेट्स को बधाई दी.

विज्ञापन

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसी के साथ स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो चुका है. बोर्ड ने इससे पहले सूचना दी थी कि 24 मार्च 2026 को दोपहर 1:00 बजे रिजल्ट जारी किए जाएंगे. बोर्ड ने इस साल रिकॉर्ड समय में रिजल्ट जारी कर दिया. शिक्षा मंत्री ने सभी सफल हुए छात्रों को बधाई दी. रिजल्ट देखने के लिए राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.

टॉपर्स लिस्ट नहीं होगी जारी

राजस्थान बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट नहीं जारी करेगा. किसी भी छात्र पर रिजल्ट का दबाव न बने, इस उद्देश्य से राजस्थान बोर्ड ने टॉपर्स लिस्ट नहीं जारी करने का फैसला लिया है.

देखें RBSE 10th का पासिंग प्रतिशत

इस बार परीक्षा में लड़कों का पास प्रतिशत 93.63 रहा, जबकि लड़कियों का रिजल्ट 94.20 प्रतिशत दर्ज किया गया. पहली बार 10वीं का रिजल्ट 12वीं से पहले जारी किया गया है. वहीं बोर्ड के इतिहास में भी यह पहला मौका है, जब 10वीं का रिजल्ट मार्च महीने में घोषित किया गया.

बोर्ड ऑफिस से जारी हुआ रिजल्ट

शिक्षा मंत्री ने अजमेर स्थित बोर्ड ऑफिस से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके रिजल्ट जारी किया. इस दौरान शिक्षा मंत्री के साथ-साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे. शिक्षा मंत्री ने सफल हुए कैंडिडेट्स को बधाई दी. वहीं, जिनका रिजल्ट इस बार अच्छा नहीं रहा, उनकी हिम्मत बढ़ाते हुए कहा कि निराश होने की जरूरत नहीं है.

कैसे देखें RBSE 10th Result?

  • सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • लॉगिन के बाद 10वीं मार्कशीट या RBSE 10th Result वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • यहां अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.
  • जानकारी सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा. चाहें तो इसे डाउनलोड या सेव भी कर सकते हैं.

कब हुई थी RBSE 10th बोर्ड परीक्षा?

इस साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चली थी. इस परीक्षा में देशभर में लगभग 10 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे. इस बार राजस्थान बोर्ड ने इतिहास रचते हुए बोर्ड परीक्षा के 24 दिनों के अंदर ही रिजल्ट जारी कर दिया है. हालांकि, टॉपर्स की लिस्ट नहीं जारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें- आज जारी होगी राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola