शिक्षा मंत्री पहुंचे अजमेर, कुछ ही मिनटों में जारी होगा RBSE 5वीं और 8वीं का रिजल्ट

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :24 Mar 2026 12:22 PM (IST)
विज्ञापन
RBSE Rajasthan Board Result 2026

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट

RBSE Rajasthan Board Result 2026: इस बार राजस्थान शिक्षा विभाग नए अकैडमिक सेशनको 1 अप्रैल से शुरू करने के उद्देश्य से जल्दी रिजल्ट जारी करने जा रहा है. राजस्थान बोर्ड आज 5वीं और 8वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है.

विज्ञापन

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज यानी कि 24 मार्च 2026 को कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी करेंगे. इस साल करीब 26 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने इन परीक्षाओं में भाग लिया था, जो अब अपने स्कोरकार्ड का इंतजार कर रहे हैं.

शिक्षा मंत्री पहुंचे अजमेर

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अजमेर पहुंचे. थोड़ी देर में वे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) अजमेर कार्यालय पहुंचेंगे. शिक्षा मंत्री कुछ ही देर में 5वीं और 8वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेंगे. स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने वाला है. वे सभी डिटेल्स के साथ रिजल्ट देखने के लिए तैयार हो जाएं.

RBSE ने दी जानकारी

इस बार राजस्थान शिक्षा विभाग नए अकैडमिक सेशनको 1 अप्रैल से शुरू करने के उद्देश्य से जल्दी रिजल्ट जारी करने जा रहा है. रिजल्ट राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी. रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल और RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.

इन वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्ट

अक्सर रिजल्ट जारी होते ही भारी ट्रैफिक के कारण मेन वेबसाइट या तो क्रैश कर जाती है या स्लो हो जाती है. ऐसी स्थिति में छात्र यहां बताए गए वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं-

  • rajshaladarpan.nic.in (मुख्य पोर्टल)
  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • rajresults.nic.in

RBSE 5वीं और 8वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?

स्टूडेंट और उनके माता-पिता नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं-

  • सबसे पहले शाला दर्पण की ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर उपलब्ध “RBSE Class 5th Result 2026” या “RBSE Class 8th Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर (Roll Number) और जिला (District) या जन्म तिथि (DOB) दर्ज करनी होगी.
  • कैप्चा कोड भरकर ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें.

यह भी पढ़ें- Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स की टॉपर्स लिस्ट जारी, अदिती कुमारी ने किया टॉप

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola