ePaper

Rajasthan Pashu Parichar Result 2025: राजस्थान एनिमल अटेंडेंट भर्ती का रिजल्ट जारी, चेक करने का आसान तरीका यहां

Updated at : 04 Apr 2025 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
Rajasthan Pashu Parichar Result 2025

Rajasthan Pashu Parichar Result 2025

Rajasthan Pashu Parichar Result 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) एनिमल अटेंडेंट भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया है.

विज्ञापन

Rajasthan Pashu Parichar Result 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) एनिमल अटेंडेंट भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया है. बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज के मुताबिक जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे वे ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट देख सकते हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान एनिमल अटेंडेंट भर्ती परीक्षा 6 चरणों में आयोजित की गई थी. इसमें 17,63,897 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था लेकिन परीक्षा में केवल 10,52,566 उम्मीदवार ही शामिल हुए. यानी 7,11,331 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके. इस परीक्षा में कुल उपस्थिति दर 59.67 प्रतिशत रही. 

यह भी पढ़ें- CBSE Exam 2025: सीबीएसई ने इन स्टूडेंट्स के लिए जारी की 10वीं-12वीं की नई डेटशीट, देख लें परीक्षाओं की तारीख

राजस्थान पशु परिचर मेरिट लिस्ट 2025 (Rajasthan Pashu Parichar Result)

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट भी जारी की गई, जिसे आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है. इस लिस्ट में उन अभ्यर्थियों के नाम होंगे जो आगे की चयन प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे. रिजल्ट के साथ ही कटऑफ अंक भी प्रकाशित किए गए हैं. प्रत्येक श्रेणी (सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी) के लिए अलग-अलग कटऑफ लिस्ट जारी की गई है.

राजस्थान पशु परिचर का रिजल्ट कैसे चेक करें?

राजस्थान पशु परिचर का रिजल्ट कैसे चेक करने के स्टेप्स इस प्रकार हैं-

  • 1. सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं. 
  • 2. दूसरे चरण में होमपेज पर ‘रिजल्ट’ या ‘कैंडिडेट कॉर्नर’ सेक्शन में जाएं. 
  • 3. तीसरे चरण में ‘राजस्थान पशु परीक्षा परिणाम 2025’ लिंक पर क्लिक करें. 
  • 4. चौथे चरण में आपका रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगा. 
  • 5. अंत में रोल नंबर या नाम की मदद से अपना रिजल्ट देखें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें. 
  • 6. आप एसएसओ पोर्टल के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Zomato layoffs: फूड डिलीवरी कंपनी ने इतने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला! सामने आई ऐसी वजह

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola