राजस्थान हाईकोर्ट सिविल जज मेन्स का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक
Published by : Ravi Mallick Updated At : 13 Nov 2025 7:56 PM
Rajasthan High Court Civil Judge Result 2025 (सांकेतिक फोटो)
Rajasthan High Court Civil Judge Main Result 2025: राजस्थान हाईकोर्ट में सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. राजस्थान हाईकोर्ट की तरफ से सिविल जज भर्ती मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
Rajasthan High Court Civil Judge Main Result 2025: राजस्थान हाईकोर्ट में सिविल जज बनने का सपना देखने वाले कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर है. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार Rajasthan High Court Civil Judge Main Result 2025 जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपने रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर देख सकते हैं.
इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 मार्च 2025 तक का समय मिला था. इसके लिए प्रीलिम्स परीक्षा 27 जुलाई 2025 को हुई थी. प्रीलिम्स का रिजल्ट 19 अगस्त 2025 को जारी हुआ था. अब मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है.
Rajasthan High Court Civil Judge Mains Result 2025 चेक करने के स्टेप्स
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर “Recruitment” या “Results” सेक्शन पर क्लिक करें.
- “Civil Judge Mains Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
- अब मांगी गई डिटेल जैसे रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर भरें.
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट रख लें.
Rajasthan High Court Civil Judge Result 2025 Check Here
इस बार कट-ऑफ भी अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार जारी की गई है. सामान्य वर्ग के लिए जहां उच्च अंक आवश्यक रहे, वहीं अन्य वर्गों के लिए थोड़ी छूट दी गई है. इससे स्पष्ट है कि राजस्थान हाईकोर्ट ने सभी वर्गों के लिए समान अवसर सुनिश्चित किया है.
| क्रमांक | श्रेणी (Category) | कट-ऑफ अंक (Cut-Off Marks) |
|---|---|---|
| 01 | General | 150 |
| 02 | General (Widow) | 133.5 |
| 03 | General (Ex-Serviceman) | 116 |
| 04 | Scheduled Caste (SC) | 121 |
| 05 | Scheduled Tribe (ST) | 123 |
| 06 | OBC/MBC-NCL | 137.5 |
| 07 | More Backward Class-NCL | 120.5 |
| 08 | Economically Weaker Sections | 147 |
| 09 | PwBD (LD) | 106 |
| 10 | PwBD (B&LV) | 111 |
ऊपर दी गई टेबल में विभिन्न श्रेणियों के अनुसार परीक्षा के कट-ऑफ मार्क्स दर्शाए गए हैं. सामान्य (General) श्रेणी के लिए सबसे अधिक 150 अंक की आवश्यकता रही, जबकि PwBD (LD) श्रेणी के लिए कट-ऑफ 106 अंक रहा. वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए कट-ऑफ 147 अंक निर्धारित किया गया है. इस सूची से स्पष्ट होता है कि सामान्य वर्ग में प्रतिस्पर्धा सबसे अधिक रही, जबकि आरक्षित वर्गों के लिए थोड़ा कम कट-ऑफ रखा गया है ताकि सभी को समान अवसर मिल सके.
यह भी पढ़ें: बिहार के स्वास्थ्य विभाग में नौकरी पाने का मौका, 12वीं पास करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










