आ गई डेट, 24 मार्च को आएगा राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक

Published by :Ravi Mallick
Published at :17 Mar 2026 3:34 PM (IST)
विज्ञापन
Rajasthan Board 5th 8th Result

स्टूडेंट की सांकेतिक और रिजल्ट पेज की फोटो (Canva and RBSE Website)

Rajasthan Board 5th 8th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 24 मार्च को जारी होगा. RBSE ने पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है.

विज्ञापन

Rajasthan Board 5th 8th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी RBSE ने साफ कर दिया है कि कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 24 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा. बोर्ड की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी गई है. इस साल करीब 26 लाख से ज्यादा छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, इसलिए रिजल्ट का इंतजार काफी समय से हो रहा था.

इस बार खास बात यह है कि रिजल्ट पिछले सालों के मुकाबले थोड़ा जल्दी जारी किया जा रहा है. इसके पीछे वजह यह है कि नया शैक्षणिक सत्र अप्रैल 2026 से समय पर शुरू किया जा सके. कॉपियों की जांच का काम लगभग पूरा हो चुका है और अब रिजल्ट जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है.

Rajasthan Board 5th 8th Result इन वेबसाइट्स पर कर सकेंगे चेक

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे ऑनलाइन चेक कर पाएंगे. इसके लिए कुछ आधिकारिक वेबसाइट्स तय की गई हैं, जहां स्कोरकार्ड उपलब्ध होगा-

  • rajshaladarpan.nic.in
  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • rajresults.nic.in

रिजल्ट वाले दिन इन वेबसाइट्स पर ज्यादा ट्रैफिक हो सकता है, इसलिए अगर साइट स्लो चले तो थोड़ा इंतजार करके फिर कोशिश करें. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को कुछ जरूरी डिटेल्स पहले से तैयार रखनी चाहिए. बिना सही जानकारी डाले रिजल्ट नहीं खुलेगा.

  • रोल नंबर
  • जन्म तिथि या एप्लीकेशन डिटेल्स

RBSE ने दी जानकारी

ऐसे चेक करें RBSE 5वीं और 8वीं का रिजल्ट

  • सबसे पहले किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होम पेज पर Class 5 या Class 8 Result लिंक पर क्लिक करें
  • अब अपना रोल नंबर और मांगी गई डिटेल्स भरें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा
  • इसे डाउनलोड करके सेव कर लें या प्रिंट निकाल लें

यह भी पढ़ें: जल्द आने वाला है राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola