ePaper

NEET UG Result 2025: नीट यूजी रिजल्ट neet.nta.nic.in पर, यहां देखें स्कोरकार्ड और आगे का प्रोसेस

Updated at : 14 Jun 2025 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
NEET UG Result 2025

NEET UG Result 2025

अगर आपने NEET UG 2025 की परीक्षा दी है तो अब बस कुछ ही पलों का इंतजार है. रिजल्ट आते ही तुरंत वेबसाइट पर जाएं और अपनी रैंक और स्कोर चेक करें. अच्छे रैंक वाले छात्र आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे. यहां NEET UG Result 2025 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट और रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स देखें.

विज्ञापन

NEET UG Result 2025 in Hindi: मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है. NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) जल्द ही NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी करने जा रही है. ऑफिशियल शेड्यूल के मुताबिक, 14 जून 2025 तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है. फाइनल आंसर की भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी. यहां आप NEET UG Result 2025 की लेटेस्ट अपडेट और चेक करने के बारे में देख सकते हैं.

पहले आ चुकी है आंसर-की (NEET UG Result 2025)

एनटीए ने 3 जून को प्रोविजनल आंसर-की और OMR शीट जारी कर दी थी. छात्रों को 5 जून तक उस पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था. अब उम्मीद है कि एनटीए ने उन आपत्तियों की जांच कर ली होगी और उसी के आधार पर आज फाइनल आंसर-की और रिजल्ट घोषित करेगा.

कहां और कैसे देखें रिजल्ट? (NEET UG Result 2025)

जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, आप इसे NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा, रिजल्ट के साथ कट-ऑफ, मेरिट लिस्ट और स्कोरकार्ड भी उपलब्ध होंगे. छात्र अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर रिजल्ट देख पाएंगे.

NEET UG Result 2025 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट:

  • एनटीए की वेबसाइट- nta.ac.in
  • नीट की आधिकारिक वेबसाइट- neet.nta.nic.in

NEET UG परिणाम 2025: मार्कशीट पर ये चेक करें

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • प्राप्त अंक (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान)
  • कुल अंक
  • प्रतिशत स्कोर
  • अखिल भारतीय रैंक (AIR)
  • कैटेगरी रैंक (यदि लागू हो)
  • NEET UG योग्यता स्थिति
  • कट-ऑफ अंक.

कब और कैसे हुई थी परीक्षा? (NEET UG Result 2025)

  • परीक्षा तिथि: 4 मई 2025
  • परीक्षार्थी: करीब 22.7 लाख
  • परीक्षा केंद्र: भारत में 557 शहरों और विदेशों में 14 केंद्र
  • कुल सेंटर: 4,750.

यह भी पढ़ें- High Salary Jobs 2025: IAS या IPS ही नहीं, ये भी हाई सैलरी वाली जाॅब्स, करियर ग्रोथ देख दौड़ पड़ते हैं लोग!

यह भी पढ़ें- Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025: राजस्थान BSTC प्री डीएलएड रिजल्ट यहां देखें, जानें आगे का प्रोसेस

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola