IBPS SO का रिजल्ट हुआ जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Published by : Ravi Mallick Updated At : 17 Oct 2025 6:18 PM

विज्ञापन

IBPS SO Result 2025 चेक करते हुए कैंडिडेट्स की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

IBPS SO Result 2025 OUT: आईबीपीएस एसओ परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन की तरफ से स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट- ibps.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

IBPS SO Result 2025 OUT: आईबीपीएस एसओ परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. अब जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर देख सकते हैं.

इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त 2025 को हुआ था. इसमें शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए रिजल्ट 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2025 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा. रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

IBPS SO Result 2025 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
  • होमपेज पर आपको “CRP Specialist Officers Result 2025” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपसे रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्मतिथि मांगी जाएगी.
  • सभी डिटेल्स भरकर Login बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा.
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें, जो भविष्य के लिए काम आएगा.

IBPS SO Prelims Result 2025 Check Here

वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से देशभर के सरकारी बैंकों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के कुल 1007 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. IBPS की यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित बैंकिंग परीक्षाओं में से एक है, जिसमें आईटी ऑफिसर, एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर, मार्केटिंग ऑफिसर, लॉ ऑफिसर और एचआर ऑफिसर जैसे पद शामिल होते हैं.

रिजल्ट जारी होने के बाद अब सफल उम्मीदवारों को मेन परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. मेन परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को आगे इंटरव्यू राउंड में शामिल किया जाएगा. अंतिम चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: सरकारी कंपनी में 600 पदों पर वैकेंसी, सैलरी होगी 29000 से शुरू

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola