सरकारी कंपनी में 600 पदों पर वैकेंसी, सैलरी होगी 29000 से शुरू
Published by : Ravi Mallick Updated At : 18 Oct 2025 7:53 PM
Sarkari Naukri in RITES (सांकेतिक फोटो)
Sarkari Naukri 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. सरकारी कंपनी रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (RITES) की तरफ से मल्टी इंजीनियरिंग प्रोफेशनल्स के लिए वैकेंसी जारी हुई है. इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 600 खाली पदों पर भर्तियां होंगी.
Sarkari Naukri 2025: रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (RITES) ने मल्टी इंजीनियरिंग प्रोफेशनल्स के लिए बड़ी वैकेंसी जारी की है. इस भर्ती के तहत कुल 600 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. आइए जानते हैं इस भर्ती की पूरी जानकारी, योग्यता और आवेदन की प्रक्रिया. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- rites.com पर जाना होगा.
इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 12 नवंबर 2025 तक का समय दिया गया है. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
Sarkari Naukri 2025 RITES Recruitment: ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rites.com पर जाएं.
- होमपेज पर “Careers” या “Vacancy” सेक्शन पर क्लिक करें.
- वहां आपको “Recruitment for Multi Engineering Professionals” लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
- अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और अपनी बेसिक डिटेल्स दर्ज करें.
- मांगे गए सभी डॉक्युमेंट्स अपलोड करें और फीस (अगर लागू हो) जमा करें.
- सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर ले लें.
Sarkari Naukri 2025 RITES Recruitment Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
कौन कर सकता है अप्लाई?
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास BTech, BE या BSc की डिग्री होना जरूरी है. डिग्री संबंधित विषय में ही होनी चाहिए. वहीं, उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 40 साल तय की गई है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी. चुने गए उम्मीदवारों को बेसिक पे के तौर पर 16,338 रुपये प्रति माह मिलेगा. कुल मिलाकर उनका ग्रॉस मंथली CTC 29,735 रुपये होगा और सालाना CTC लगभग 3,56,819 रुपये के करीब रहेगा.
यह भी पढ़ें: Web Developer बनकर लाखों कमाएं, करें ये 6 महीने वाला कोर्स
बिना परीक्षा के कौन सी सरकारी नौकरी है?
बहुत से सरकारी विभागों में ऐसी भर्तियां होती हैं जिनमें सेलेक्शन मेरिट के आधार पर होता है. इसमें मांगी गई डिग्री के मार्क्स के आधार पर चयन होता है.
सबसे जल्दी मिलने वाली नौकरी कौन सी है?
सबसे जल्दी मिलने वाली नौकरियों में रेलवे, SSC, पोस्ट ऑफिस, और राज्य स्तरीय ग्रुप-D नौकरियां शामिल हैं. इनकी भर्ती प्रक्रिया सीधी होती है और ज्यादा समय नहीं लेती. अगर आप 10वीं या 12वीं पास हैं तो इन पदों पर आवेदन कर जल्दी सरकारी नौकरी पा सकते हैं.
गवर्नमेंट जॉब कैसे पाएं?
सरकारी नौकरी पाने के लिए पहले अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार विभाग चुनें. फिर उस विभाग की भर्ती नोटिफिकेशन पर नज़र रखें. सिलेबस के अनुसार तैयारी करें, पुराने पेपर हल करें और नियमित अभ्यास करें. सही रणनीति और धैर्य से आप निश्चित रूप से सरकारी नौकरी पा सकते हैं.
सबसे आसान सरकारी जॉब कौन सी है?
अगर आप कम कॉम्पिटिशन और आसान एग्जाम वाली सरकारी नौकरी चाहते हैं, तो रेलवे ग्रुप-D, चपरासी, क्लर्क, पोस्ट ऑफिस असिस्टेंट या आंगनवाड़ी जैसी नौकरियां बेहतर विकल्प हैं. इनमें चयन प्रक्रिया सरल होती है और पढ़ाई का बोझ भी कम रहता है. शुरुआती उम्मीदवारों के लिए ये नौकरियां सही शुरुआत हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










