इंटेलिजेंस ब्यूरो सिक्योरिटी असिस्टेंट का रिजल्ट जारी, mha.gov.in पर करें चेक
Published by : Ravi Mallick Updated At : 17 Dec 2025 7:11 PM
MHA IB SA Result 2025 चेक करते स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो
IB SA Result 2025 OUT: इंटेलिजेंस ब्यूरो में सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. गृह मंत्रालय की तरफ से भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट - mha.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
IB SA Result 2025 OUT: इंटेलिजेंस ब्यूरो सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है. गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले इंटेलिजेंस ब्यूरो ने IB SA Result 2025 जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अब राहत की खबर सामने आई है.
IB सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई 2025 से शुरू हुई थी. उम्मीदवारों को इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने का समय 17 अगस्त 2025 तक दिया गया था. देशभर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने इस भर्ती में आवेदन किया था. अब लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने आगे के चयन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं.
IB SA Result 2025 OUT: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर IB SA Result 2025 से जुड़ा लिंक खोजें.
- लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा.
- यहां अपना रोल नंबर या जरूरी डिटेल्स दर्ज करें.
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें.
MHA IB SA Result 2025 Check Here
टियर 2 की परीक्षा
इस भर्ती अभियान के तहत इंटेलिजेंस ब्यूरो में कुल 4987 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. यह भर्ती केंद्र सरकार की प्रतिष्ठित भर्तियों में से एक मानी जाती है. IB सिक्योरिटी असिस्टेंट का पद न सिर्फ सम्मानजनक होता है बल्कि इसमें सरकारी नौकरी की स्थिरता और अच्छी सुविधाएं भी मिलती हैं.
जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं, उन्हें अब टियर 2 परीक्षा में शामिल होना होगा. टियर 2 परीक्षा में उम्मीदवारों की भाषा और लेखन क्षमता की जांच की जाएगी. टियर 2 में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं के लिए बुलाया जाएगा. इसलिए चयनित उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें.
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस में 92044 में से 9248 पद खाली, एक हजार से ज्यादा SI की जरूरत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










