IB ACIO Result 2025: जल्द आएगा इंटेलिजेंस ब्यूरो का रिजल्ट, mha.gov.in पर कर सकेंगे चेक

Published by : Ravi Mallick Updated At : 02 Oct 2025 3:15 PM

विज्ञापन

IB ACIO Result 2025

IB ACIO Result 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में एसिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (IB ACIO) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है. गृह मंत्रालय की तरफ से इंटेलिजेंस ब्यूरो का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट mha.gov.in पर चेक कर सकेंगे.

विज्ञापन

IB ACIO Result 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है. गृह मंत्रालय ने इसकी तैयारियों को लगभग पूरा कर लिया है. उम्मीदवार अब जल्द ही mha.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

IB ACIO परीक्षा देशभर में योग्य उम्मीदवारों को इंटेलिजेंस ब्यूरो में नौकरी पाने का अवसर देती है. यह भर्ती परीक्षा देश की सुरक्षा और खुफिया विभाग में काम करने का सुनहरा मौका है. हर साल हजारों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं और देश की सेवा में योगदान देने का सपना देखते हैं.

IB ACIO Result 2025: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले mha.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर उपलब्ध IB ACIO 2025 Result लिंक पर क्लिक करें.
  • नया पेज खुलेगा, इसमें अपने रोल नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें.

आगे की प्रक्रिया

रिजल्ट आने के बाद उम्मीदवारों को चाहिए कि वे अपने दस्तावेज तैयार रखें, क्योंकि आगे के चयन चरण जैसे इंटरव्यू या टाइपिंग टेस्ट के लिए दस्तावेजों की जांच की जाएगी. उम्मीदवारों को घबराने की जरूरत नहीं है और धैर्य बनाए रखना चाहिए क्योंकि आधिकारिक घोषणा जल्द ही होगी. परीक्षा परिणाम घोषित होते ही उम्मीदवार अपने रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे.

पिछले साल के अनुभव के अनुसार IB ACIO परीक्षा का रिजल्ट परीक्षा के 30 से 45 दिन बाद जारी किया गया था. इसी हिसाब से मीडिया रिपोर्ट्स में अनुमान है कि इस साल टियर-1 परीक्षा का रिजल्ट अक्टूबर के मध्य तक घोषित किया जा सकता है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे mha.gov.in पर नियमित रूप से अपडेट चेक करें और रिजल्ट जारी होते ही डाउनलोड कर लें.

यह भी पढ़ें: इन 4 कॉलेजों में होती है एमबीए की सबसे महंगी पढ़ाई, फीस देने में हो जाएंगे कंगाल

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola