GBSHSE 10th Result 2025: आज जारी होगा 10वीं का बोर्ड रिजल्ट, सबसे पहले यहां करें चेक

Bihar Civil Court Clerk PT Result Out
GBSHSE 10th Result 2025: गोवा बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर एजुकेशन (GHSHSE) की तरफ से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 7 अप्रैल 2025 को जारी होने वाला है.
GBSHSE 10th Result 2025: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर एजुकेशन (GBSHSE) की तरफ से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आझ यानी 7 अप्रैल 2025 को जारी होने वाला है. गोवा बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा. बोर्ड रिजल्ट की तारीक घोषित हो गई है. गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर एजुकेशन (GBSHSE) की तरफ से ऑफिशियल वेबसाइट gbshse.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपने रोल कोड और रोल नंबर की मदद से इस वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर एजुकेशन (GBSHSE Goa Board) के सचिव विद्यादत्ता बी नाइक ने इसको लेकर जानकारी साझा की है. रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट चेक कर सकेंगे.
GBSHSE 10th Result 2025: ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले गोवा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट gbshse.in पर जाएं.
- वेबसाइट की होमपेज पर गोवा एसएससी रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें.
- उसके बाद नए खुले पेज पर अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
- फिर सबमिट पर क्लिक करें.
- आपका गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- अपना रिजल्ट चेक करें और आगे की जरूरत के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें.
Goa Board SSC Result Websites: इन वेबसाइट्स पर पाएं 10वीं का रिजल्ट
gbshse.in
results.gbshsegoa.net
results.digilocker.gov.in
बता दें कि गोवा बोर्ड 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 21 मार्च 2025 के बीच गोवा में 32 निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. इस साल कुल 18,838 रेगुलर छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें 9,280 लड़के और 9,558 लड़कियां शामिल थीं. सभी का रिजल्ट एक साथ जारी होगा. रिजल्ट से जुडी हर अपडेट ऑफिशियल वेबसाइट gbshse.in पर चेक कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: UPSC Success Story: कोचिंग को कहा न, मेहनत को हां…15 घंटे की पढ़ाई और IAS बन गईं वंदना मीणा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










