जमशेदपुर की शांभवी तिवारी बनीं कंट्री टॉपर, 12वीं में 100% मार्क्स

Published by :Ravi Mallick
Published at :30 Apr 2026 3:34 PM (IST)
विज्ञापन
CISCE ISC 12th Topper 2026

CISCE ISC टॉपर शांभवी तिवारी

CISCE ISC 12th Topper 2026: CISCE बोर्ड 12वीं में इस बार जमशेदपुर की शांभवी तिवारी ने ऐसा कमाल कर दिया कि हर कोई बस उनकी ही बात कर रहा है. सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की इस स्टूडेंट ने पूरे 100 प्रतिशत नंबर लाकर देश में टॉप किया है. रिजल्ट आते ही स्कूल, घर और पूरे शहर में खुशी का माहौल बन गया.

विज्ञापन

CISCE ISC 12th Topper 2026: सीआईएससीई 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. इस साल जमशेदपुर की रहने वाली शांभवी तिवारी ने टॉप किया है. शांभवी को 100% मार्क्स मिले हैं. शांभवी तिवारी की मार्कशीट सच में देखने लायक है. इंग्लिश में 100, हिंदी में 99 और फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी तीनों में पूरे 100 नंबर. मतलब लगभग हर सब्जेक्ट में परफेक्ट स्कोर.

CISCE ISC 12th Topper 2026: घर में मिला पढ़ाई का माहौल

शांभवी की सक्सेस के पीछे उनके परिवार का बड़ा हाथ है. उनकी मां निभा सिन्हा एक स्कूल में केमिस्ट्री की टीचर हैं, तो पढ़ाई का माहौल तो घर से ही मिल गया. वहीं उनके पिता राकेश रमन आकाशवाणी जमशेदपुर में प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव हैं. घर में डिसिप्लिन और पढ़ाई का माहौल होने से शांभवी को शुरुआत से ही सही दिशा मिली.

ISC 12th Topper Marksheet: देखें शांभवी की मार्कशीट

शांभवी तिवारी को 500 में से 499 मार्क्स मिले हैं. शांभवी साइंस स्ट्रीम की स्टूडेंट हैं. उन्हें फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी तीनों में पूरे 100 नंबर मिले हैं. वहीं, हिंदी में उनको 99 अंक प्राप्त हुए हैं. जबकि, इंग्लिश में भी 100 में से 100 मार्क्स हैं.

शांभवी तिवारी सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की स्टूडेंट हैं. उनकी इस सफलता से न सिर्फ उनका परिवार, बल्कि पूरा जमशेदपुर गर्व महसूस कर रहा है. उनके पिता राकेश रमन ने बताया कि शांभवी नीट की तैयारी कर रही हैं. उनका सपना डॉक्टर बनने का है.

परफेक्ट टॉइम टेबल किया फॉलो

शांभवी ने सिर्फ पढ़ाई नहीं की, बल्कि स्मार्ट तरीके से पढ़ाई की. हर सब्जेक्ट को अच्छे से समझा, बार-बार रिवीजन किया और टाइम टेबल फॉलो किया. एग्जाम के समय घबराहट नहीं, बल्कि पूरा कॉन्फिडेंस दिखा. यही कारण है कि उन्होंने हर पेपर में शानदार परफॉर्म किया और पूरे 100% नंबर हासिल कर लिए.

यह भी पढ़ें: ICSE और ISC का रिजल्ट हुआ जारी, यहां देखें अपना स्कोरकार्ड

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola