CBSE Board 10th Result 2026: पिछले 5 साल का ट्रेंड क्या कहता है, कब तक आ सकता है रिजल्ट
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 13 Apr 2026 10:10 AM
स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर
CBSE Board 10th Result 2026: CBSE ने पिछले पांच सालों में अलग-अलग डेट्स पर 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया है. साल 2024 में 13 मई को जारी हुआ था रिजल्ट.
CBSE Board 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं का रिजल्ट हर साल लाखों छात्रों के लिए बेहद अहम होता है. अगर पिछले वर्षों के ट्रेंड पर नजर डालें, तो CBSE आमतौर पर मई के मध्य तक रिजल्ट आ जाता है. आइए जानते हैं कि पिछले सालों में कब-कब रिजल्ट जारी किया गया.
पिछले 5 सालों का रिजल्ट रिकॉर्ड
CBSE 10वीं के रिजल्ट के डेट्स पर नजर डालें तो साफ होता है कि मई महीने तक रिजल्ट जारी कर दिए जाते हैं. हालांकि, कोविड के दौरान इसमें देरी हुई थी. यहां देखें पिछले 5 सालों में CBSE Board 10th Result कब-कब जारी किया गया था.
- 2024: 13 मई 2024
- 2023: 12 मई 2023
- 2022: 22 जुलाई 2022
- 2021: 3 अगस्त 2021 (कोविड-19 के कारण देर से जारी हुआ था)
- 2020: 15 जुलाई 2020
टेबल में देखें कब-कब जारी हुआ था CBSE Board 10th Result 2026
| वर्ष | रिजल्ट डेट |
|---|---|
| 2024 | 13 मई 2024 |
| 2023 | 12 मई 2023 |
| 2022 | 22 जुलाई 2022 |
| 2021 | 3 अगस्त 2021 |
| 2020 | 15 जुलाई 2020 |
2026 में कब तक आ सकता है रिजल्ट?
पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो CBSE आमतौर पर मई के महीने में 10वीं का रिजल्ट जारी करता है. हालांकि, इस बार उम्मीद की जा रही है कि अप्रैल महीने में ही सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट (CBSE Board 10th Result) जारी किया जा सकता है.
कहां देखें रिजल्ट?
- cbse.gov.in
- results.cbse.nic.in
- results.gov.in
कैसे देखें CBSE 10th Result 2026?
- सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- “CBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID दर्ज करें
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
यह भी पढ़ें- सरप्राइज कर सकता है CBSE बोर्ड, 10वीं का रिजल्ट जल्द, यहां कर सकेंगे चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










