BSEB Bihar Board 12th Result 2025: फोन पर पाएं बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां कर लें रजिस्ट्रेशन
Published by : Ravi Mallick Updated At : 22 Mar 2025 6:00 PM
Bihar Board 12th Result 2025
Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. बिहार बोर्ड छात्रों को अपना रिजल्ट फोन पर चेक करने का विकल्प भी देता है. ऐसे में फोन पर अपना रिजल्ट चेक करने की डिटेल्स यहां चेक कर सकते हैं.
BSEB Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट का इंतजार परीक्षार्थी बेसब्री से कर रहे हैं. अभी बोर्ड की ओर से रिजल्ट की डेट और टाइम (Bihar Board Result Date) का कोई एलान नहीं किया गया है. हालांकि, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि अब नतीजे जल्द ही घोषित हो सकते हैं. बिहार बोर्ड छात्रों को अपना रिजल्ट फोन पर चेक करने का विकल्प भी देता है. ऐसे में फोन पर अपना रिजल्ट चेक करने की डिटेल्स यहां चेक कर सकते हैं.
Bihar Board 12th Result 2025 by Digi Locker: डिजिलॉकर पर करें रजिस्ट्रेशन
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा Digilocker पर भी चेक कर सकते हैं. डिजिलॉकर पर रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे दिए स्टेप्स से रजिस्ट्रेशन करें-
- डिजिलॉकर पर झारखंड बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- digilocker.gov.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट पर जाते ही BSEB XI Result 2025 पर क्लिक करें.
- अब Registration Here के लिंक पर जाएं.
- मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन करें.
- इसमें अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
- रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट डिजिलॉकर पर आ जाएगी.
Bihar Board 12th Result 2025 LIVE Updates
Bihar Board Inter Result by SMS: फोन में एसएमएस से चेक करें
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 फोन में एसएमएस के माध्यम से भी देख सकते हैं. इसके लिए, मैसेज बॉक्स में “BIHAR12 रोल नंबर” टाइप करें. इसे मैसेज को 56263 पर भेजें. क्वालिफाइंग स्टेटस उत्तर के रूप में भेजा जाएगा. हालांकि, एसएमएस से पूरी मार्कशीट नहीं मिलेगी.
Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा?
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने खुद इस बात की जानकारी दी थी कि 12वीं के नतीजे मार्च के आखिर में जारी कर दिए जाएंगे. बता दें कि पिछले वर्षों में भी रिजल्ट मार्च के आखिरी सप्ताह में ही जारी किए गए हैं. अगर साल 2024 की बात करें तो 23 मार्च, 2024 को जारी किए गए थे. इसके पहले साल 2023 में भी परिणाम का एलान 21 मार्च, 2023 को किया गया था.
ये भी पढ़ें: Bihar Top ITI College: ये हैं बिहार के टॉप आईटीआई कॉलेज, जानें कैसे लें एडमिशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










